फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   shapatj grahan

डेढ़ महीने बीतने को, अभी तक सभासद का नहीं हुआ शपथ ग्रहण

Wed, 26 Feb 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
shapatj grahan
डेढ़ महीना हो गया, सभासद का शपथ ग्रहण नहीं हुआ
विज्ञापन

-डीएम से दो बार शिकायत के बाद भी नहीं निकला हल
संवाद न्यूज एजेंसी
फफूंद (औरैया)। नगर पंचायत फफूंद के रिक्त सभासद की सीट का उपचुनाव हुए लगभग डेढ़ महीना बीत चुका है। पर नवनिर्वाचित सभासद असमा बेगम का अभी तक शपथ ग्रहण नहीं हो सका है। जबकि वह इस बारे में दो बार जिलाधिकारी को अवगत करा चुकी हैं।
रिक्त सभासद की सीट पर 14 जनवरी को उपचुनाव हुआ था। 16 जनवरी को मतगणना का परिणाम आने पर असमा बेगम निर्वाचित घोषित की गईं। एक महीने बीतने पर शपथ ग्रहण न होने पर नवनिर्वाचित सभासद ने डीएम को इस संबंध में एक पत्र सौंपा। इस पर डीएम ने एडीएम को मामला देखने की जिम्मेदारी दी। इसके बाद एडीएम ने ईओ फफूंद को नोटिस भेजकर एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई कर जवाब मांगा। एडीएम को नोटिस जारी किए हुए भी एक सप्ताह बीत गया, लेकिन अभी तक शपथ ग्रहण नहीं कराया गया।
विज्ञापन

वहीं, सभासद के भाई समाजसेवी आरिफ सिद्दीकी का कहना है कि वह अब लखनऊ जाकर इसकी शिकायत प्रदेश निर्वाचन अधिकारी से करेंगे। जरूरत पड़ी तो शपथ में विलंब के लिए च्च न्यायालय में भी रिट दाखिल करेंगे। उधर, इस संबंध में नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी अनीता शुक्ला ने बताया कि उन्हें एडीएम से जो पत्र मिला है, उसमें कहा गया कि नियमानुसार कार्रवाई कराएं। शपथ ग्रहण कौन कराए, वह इसके लिए लखनऊ व अन्य जगहों पर हुई चुनाव प्रक्रिया के बारे में मालूम कर रही हैं। उम्मीद है कि एक-दो दिन में समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed