{"_id":"6245edc19db5f813c313a06a","slug":"seven-employees-found-absent-in-cdo-inspection-instructions-to-cut-salary-auraiya-news-knp6886057120","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ के निरीक्षण में सात कर्मचारी मिले अनुपस्थित, वेतन काटने निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ के निरीक्षण में सात कर्मचारी मिले अनुपस्थित, वेतन काटने निर्देश
विज्ञापन
औरैया। सीडीओ ने गुरुवार को विकास भवन के कई कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सात कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उन्होंने अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन काटने के साथ स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विधानसभा चुनाव भले ही समाप्त हो गए, लेकिन विकास भवन में अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यालयों में आने और जाने की कोई समय सीमा नहीं है। इससे फरियादियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दफ्तरों में कर्मचारियों के समय से न आने की शिकायतें भी मिल रही थी। गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने विकास भवन का निरीक्षण किया।
इस दौरान जिला विकास अधिकारी कार्यालय में लिपिक रामकुमार शुक्ला, समाज कल्याण कार्यालय में कनिष्ठ लिपिक शरद तिवारी, जिला पंचायत राज कार्यालय में लिपिक अतर सिंह, जिला परियोजना प्रबंधक विशाल विश्नोई, मोहनी पाल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय कनिष्ठ सहायक ज्योति अनुपस्थित मिलीं।
विज्ञापन
इस पर सीडीओ ने सभी कार्यालयों के विभागाध्यक्ष को अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के साथ तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा कि अधिकारी समय से कार्यालय में उपस्थित होकर जन शिकायतों का निस्तारण करें। कर्मचारी समय से कार्यालय में उपस्थित हों। विलंब से आने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।