फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Services of Additional District Savings Officer terminated after he went missing without notice

Auraiya News: बिना सूचना गायब अपर जिला बचत अधिकारी की सेवा समाप्त

Wed, 07 Oct 2026 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Services of Additional District Savings Officer terminated after he went missing without notice
- एक दिन ही आईं थी ड्यूटी पर, विभाग ने कई बार भेजा नोटिस, पुलिस जांच में भी नहीं लगा पता
विज्ञापन

औरैया। ककोर मुख्यालय के विकास भवन में बचत कार्यालय में तैनात अपर जिला बचत अधिकारी नेहा सिंह की शासकीय सेवा समाप्त कर दी गई है। वह पिछले करीब 10 सालों से बिना किसी अनुमति व सूचना के कार्यालय से लगातार अनुपस्थित चल रही थीं।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2013 में चयनित नेहा सिंह ने 26 अक्तूबर 2016 को औरैया में पदभार ग्रहण किया था। ड्यूटी ज्वाइन करने के अगले ही दिन, 27 अक्तूबर 2016 से वे बिना किसी सूचना के गायब हो गईं थीं। विभाग ने उन्हें कई बार पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट व सार्वजनिक नोटिस के जरिए ड्यूटी पर लौटने के निर्देश दिए गए। परिजनों और ग्रामवासियों से पूछताछ पर सामने आया कि वे 25 नवंबर 2016 से अपने गांव से भी लापता हैं।
विज्ञापन

पुलिस और जिला प्रशासन की तलाश के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका। बिना अनुमति पांच वर्ष से अधिक अनुपस्थित रहने के उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली-1956 नियम-3 व मूल नियम-18 का उल्लंघन पाया गया है। इसी आधार पर शासन स्तर से उनकी सेवा समाप्त कर दी गई है। बुधवार को इस मामले को लेकर जिला प्रशासन ने सूचना जारी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed