{"_id":"5eb96e198ebc3e90a6541ccb","slug":"send-samples-of-24-laborers-to-lucknow-for-investigation-auraiya-news-knp559607398","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहमदाबाद, जयपुर और महाराष्ट्र से आए 24 प्रवासियों के सैंपल भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहमदाबाद, जयपुर और महाराष्ट्र से आए 24 प्रवासियों के सैंपल भेजे
विज्ञापन
रविवार की रात और सोमवार को दोपहर तक विभिन्न राज्यों से औरैया पहुंचे 24 प्रवासी मजदूरों के सैंपल लखनऊ भेजे गए। इन सैंपलों की रिपोर्ट मंगलवार को दोपहर तक आने की जानकारी दी गई है।
नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि शासन के निर्देश है कि विभिन्न राज्यों से आने वाले प्रवासियों में उन्हीं प्रवासियों के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएं जिनके शरीर का तापमान अधिक पाया जाए।
शासन के नियमों के तहत सैंपलों को भेजा जा रहा है। बताया कि रविवार की रात और सोमवार को दोपहर तक अहमदाबाद, जयपुर और महाराष्ट्र से आए प्रवासियों में 24 प्रवासियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
इनकी जांच रिपोर्ट मंगलवार की दोपहर तक आएगी। बताया कि अब पिछली कोई सैंपलों की रिपोर्ट लखनऊ में शेष नहीं हैं।
एसडीएम सदर विजेता ने शेल्टर होमों का औचक निरीक्षण किया। इधर मुख्य चिकित्साधिकारी डा.अर्चना श्रीवास्तव ने दिबियापुर स्थित शेल्टर होम सरस्वती विद्या मंदिर में मौजूद प्रवासी मजदूरों से मुलाकात की।
सीएमओ ने बताया कि जिन प्रवासी मजदूरों का क्वारंटीन का समय पूरा हो गया है। उनके घर जाने की व्यवस्था की जा रही है। बताया कि दिबियापुर शेल्टर में पहले 65 प्रवासी थे, रविवार की देर रात को 25 प्रवासी और जीएस लॉ कालेज से लाए गए हैं।