फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   seed

कृषि विज्ञान केंद्र में जिला का पहला सीड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित

Fri, 17 Sep 2021 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
seed
फोटो-16एयूआरपी-33- सीड प्रोसेसिंग यूनिट में किसानों को जानकारी देते कृषि वैज्ञानिक अनंत कुमार। संव? - फोटो : AURAIYA
औरैया। जिले के किसानों को बीज के लिए अब दूसरे जिलों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। किसानों को रोजगार से जोड़ने और सस्ते दामों पर बीज उपलब्ध कराने के लिए जिला कृषि केंद्र में ही सीड प्रोसेसिंग यूनिट ‘बीज विधायन संयंत्र’ स्थापित कर दिया गया है। इससे अब किसान स्वयं उन्नत किस्म का बीज तैयार कर दूसरे किसानों को सस्ते में बेच सकेंगे। साथ ही अच्छे बीज बो कर फसल उत्पादन भी बढ़ा सकेंगे। केंद्र के आसपास 12 गांवों के किसानों को इसके लिए प्रशिक्षण भी दिया गया है।
विज्ञापन

सीड प्रोसेसिंग यूनिट को गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड पाता, औरैया के सहयोग से परवाहा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में स्थापित किया गया है। परवाहा केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ अनंत कुमार ने बताया कि यूनिट स्थापित होना किसान के लिए वरदान की तरह है। किसानों को धान, सरसों, गेंहू, मूंग व सब्जियों के उन्नत किस्म के बीजों के लिए किसी दूसरे पर आश्रित नहीं रहना पड़ेगा। केंद्र द्वारा बाहर से विभिन्न फसलों के ब्रीडर बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। किसान अपने खेत में फाउंडेशन बीज तैयार करेंगे।
विज्ञापन

किसान फाउंडेशन बीज पैदा कर केंद्र में लाएंगे। सीड्स प्रोसेसिंग यूनिट द्वारा प्रसंस्करित कर उन्नत किस्म का सर्टिफाइड बीज तैयार कर दिया जाएगा। इस बीज को प्रमाणिकता के साथ किसान बेच सकते हैं। जिले में कृषि भूमि की उर्वरता के अनुसार तैयार किए गए इस बीज के प्रयोग से फसल उत्पादन में भी दस से पंद्रह प्रतिशत तक वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किसान कहीं से भी ब्रीडर बीज ला सकते हैं। बताया कि केंद्र में स्थापित संयंत्र का स्थापित हो चुका है। संयंत्र की क्षमता एक घंटे में एक टन बीज प्रोसेस करने की है। जिले में यह पहला संयंत्र है जिससे किसानों को बहुत फायदा होगा। फिलहाल आसपास गांव के सौ किसानों को प्रशिक्षित कर दिया गया है। अक्तूबर से संयंत्र के जरिए उन्नत किस्म के बीज उत्पादन का कार्य होने लगेगा। किसानों को सस्ते दर पर उन्नत किस्म का बीज मिलने लगेगा।

गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड पाता के आसपास स्थित बारह गाँव परवाहा, कुतुबपुर, सींगनपुर, वैसुन्धरा, कन्हो, मन्हो, गड़रियन का पुरवा, कल्यानपुर, मुंशी पुरवा,तररई, खानपुर व पाता गाँव के किसानों को बीज उत्पादन के रोजगार से जोडने के लिए प्रशिक्षित किया जा चुका है।ये किसान ब्रीडर बीज से फॉउंडेशन बीज तैयार कर केंद्र से सटिज्फाइड बीज प्राप्त करेंगे और उसे जिले के अन्य किसानों को बेच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed