{"_id":"6966874a0d8162f44b075e08","slug":"second-murder-in-11-months-on-patna-canal-within-a-kilometer-auraiya-news-c-211-1-aur1009-137761-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 11 महीने में एक किमी के अंदर पटना नहर पर दूसरी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 11 महीने में एक किमी के अंदर पटना नहर पर दूसरी हत्या
Tue, 13 Jan 2026 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 13 Jan 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। बेला और सहार थाना क्षेत्र से निकली पटना नहर पटरी पर 11 महीने में एक किलोमीटर के अंदर दूसरी हत्या कर दी गई। दोनों में पत्नी कातिल निकली।
दोनों ही घटनाओं में खास बात यह रही कि पति को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी के साथ साजिश रचकर हत्या को अंजाम दिया गया। दोनों हत्याकांड को अंजाम देने के लिए पटना नहर के सुनसान इलाके को चुना गया।
मैनपुरी स्थित थाना भोगांव के गांव नगला दीपा निवासी हाइड्रा कारोबारी दिलीप यादव (25) की शादी के 15 दिन बाद 19 मार्च 2025 को सहार थाना क्षेत्र से निकली पटना नहर किनारे खेत में हत्या कर दी गई थी। वहीं 11 महीने के अंदर घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर बेला थाना क्षेत्र के बूंचपुर मोड़ के पास गांव कुर्सी निवासी शैलेंद्र की गला कसकर 11 जनवरी को हत्या कर दी गई। दोनों हत्या के पीछे कातिल पत्नी निकली।
दिलीप हत्या कांड में पत्नी ने प्रेमी के माध्यम से सुपारी किलर से हत्या करा दी थी, जबकि शैलेंद्र की हत्या में पत्नी के सहयोग से प्रेमी व उसके साथी ने हत्या कर दी। (संवाद)
विज्ञापन
हत्या के बाद लगवाए कैमरे आए काम
एक साल पहले 19 मार्च को दिलीप हत्याकांड के बाद पुलिस ने नहर पुल के पास सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। दरअसल वह क्षेत्र कन्नौज सीमा पर भी पड़ा है। दिलीप की हत्या के बाद लगाए गए कैमरे पुलिस के काम आए। कैमरे से मिले फुटेज के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची।