फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Scuffle with police, former head arrested for tearing uniform

औरैयाः पुलिस से हाथापाई, वर्दी फाड़ने में पूर्व प्रधान गिरफ्तार

Wed, 17 Aug 2022 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Scuffle with police, former head arrested for tearing uniform
प्रधान संगठन के पदाधिकारियों से बात करते सीओ सुरेंद्र नाथ यादव। संवाद - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर। थाना क्षेत्र के लखनापुर में सोमवार को दो पक्षों में हुए विवाद के बाद हुई मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस से पूर्व प्रधान (वर्तमान प्रधान के पति) की नोकझोंक और हाथापाई हुई। पुलिस का आरोप है कि इंस्पेक्टर की वर्दी फाड़ दी। प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधान को छोड़ने की मांग को लेकर धरना दिया। हालांकि पुलिस ने पूर्व प्रधान एवं 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

लखनापुर में सोमवार दोपहर एक दुकान पर पांच रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की घटना पर दिबियापुर थाने के इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार शर्मा समेत पुलिस फोर्स संग पहुंचे। पुलिस दोनों पक्षों से तीन युवकों को गाड़ी में बैठाकर थाने ले जाने लगी। तभी पूर्व प्रधान सतीश राजपूत भड़क गए और एक पक्ष के लोगों पर पंचायत घर पर लगा झंडा फाड़ने की बात कह पुलिस कर्मियों से उलझ गया। जबकि पुलिस जांच में झंडा सही मिला।
विज्ञापन

इसके बावजूद पूर्व प्रधान अपने समर्थकों के साथ पकड़े गए तीनों युवकों को छुड़ाने के लिए पुलिस की जीप घेर ली और इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार शर्मा से भिड़ गया, हाथापाई में इंस्पेक्टर की वर्दी फट गई। इसी बीच हिरासत में लिए गए लोग मौके से खिसक लिए। पुलिस पूर्व प्रधान को पकड़ कर थाने लाई। शाम को प्रधान संगठन के पदाधिकारियों को घटना की जानकारी मिली तो आरोपी पूर्व प्रधान सतीश राजपूत की पत्नी लखनापुर की प्रधान अल्पना राजपूत के साथ संगठन के पदाधिकारी थाने में जमा हो गए और धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला बढ़ता देख सीओ सुरेंद्र नाथ पहुंचे। प्रधानों ने सतीश को छोड़े जाने की मांग की। रात साढ़े 11 बजे तक प्रधान थाने गेट के बाहर डटे रहे। इस सीओ ने उन्हें समझाया। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए सीओ सुरेंद्र नाथ, कई थानों की पुलिस एवं पीएसी जवानों ने गांव लखनापुर में गश्त की। दिबियापुर थाने के इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि दरोगा कालीचरण की तहरीर पर पूर्व प्रधान सतीश समेत 15 अन्य के खिलाफ शराब पीकर सरकारी कार्य में बाधा, इंस्पेक्टर एवं पुलिस से अभद्रता करने, अभियुक्तों को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ा लेने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा रहा है।

लेनदेन में मारपीट, दुधमुंहे बच्चे समेत सात घायल
दिबियापुर । लखनापुर निवासी सुमन पत्नी रामशरन ने आरोप लगाया कि वह गांव में दुकान किए है। सोमवार दोपहर गांव का प्रदीप दुकान से प्लास्टिक के गिलास लेने आया। गिलासों के पांच रुपये मांगने पर आरोपी ने झगड़ा शुरू कर दिया। बाद में रामजी, पम्मी एवं दो अज्ञात युवकों घर में घुसकर मारपीट कर पति रामशरन के पैर में कुल्हाड़ी मार दी, गोद में लिये छह माह का बच्चे को भी चोटें आईं। दूसरे पक्ष की राधाश्री पत्नी श्रीकिशन ने आरोप लगाया कि लेनदेन के विवाद में रामशरन, उसकी पत्नी सुमन, राजकुमार, कल्लू, सुनील ने तोड़फोड़ और मारपीट की। इससे प्रीती पत्नी अवधेश कुमार, सूरज पुत्र प्रेम सिंह, रामजी पुत्र श्रीकृष्ण, राधाश्री घायल हो गए। दिबियापुर थाने के निरीक्षक जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी पूर्व प्रधान सतीश राजपूत। संवाद

पुलिस गिरफ्त में आरोपी पूर्व प्रधान सतीश राजपूत। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed