फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   School Chalo campaign on paper, could not even score double digits in admission

Auraiya News: कागजों में स्कूल चलो अभियान, दाखिले में दहाई अंक भी नहीं जुटा पाए

Thu, 06 Feb 2025 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
School Chalo campaign on paper, could not even score double digits in admission
पूर्व माध्यमिक विद्यालय सांवलिया में एक बच्चे को पढ़ाते शिक्षक। - फोटो : पूर्व माध्यमिक विद्यालय सांवलिया में एक बच्चे को पढ़ाते शिक्षक।
बिधूना। बाल शिक्षा अधिकार परिषदीय स्कूलों में महज सपना बनकर रह गया है। शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए हर साल स्कूल चलो अभियान चलता है। इस बार भी यह अभियान चलाया गया। अभियान में बच्चों की खूब रैलियां निकालकर जागरूकता फैलाई गई, लेकिन नतीजा सिफर है। स्कूलों में छात्र संख्या दहाई का अंक भी नहीं छू पा रही हैं। कक्षा स्तर पर और भी दयनीय स्थिति है।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने पर जोर है। स्कूल चलो अभियान के तहत गांव में डोर-टू-डोर जाकर अभिभावकों को अपने बच्चों को स्कूल में दाखिला कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बावजूद इसके अभिभावक इसमें दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। शायद यही वजह है कि बिधूना ब्लॉक क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सांवलिया में शिक्षक इस बार बच्चों की संख्या में दहाई का अंक भी नहीं जुटा पाए। बुधवार को यहां के विद्यालय में सिर्फ एक छात्र ही स्कूल पहुंचा था, जबकि स्कूल में एडमिशन संख्या कुल सात है। वहीं, कक्षा छह में एक भी बच्चे का दाखिला नहीं है।
विज्ञापन

स्कूल के प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार ने बताया कि एक ही छात्र आया है। स्कूल में कक्षा 8 में 6 छात्र पंजीकृत हैं। कक्षा सात में सिर्फ एक छात्र पंजीकृत है। कक्षा 6 में इस बार एक भी एडमिशन नहीं हुआ है। यहां एकल शिक्षक की तैनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ऐसा ही हाल एरवाकटरा ब्लॉक क्षेत्र के स्कूल बखौटिया का है। प्राथमिक विद्यालय में कुल 21 बच्चे पंजीकृत हैं। इसमें बुधवार को कुल 6 बच्चे पहुंचे थे। स्कूल में प्रधानाध्यापक श्याम प्रकाश व अरुण कुमार व सतेंद्र सहायक अध्यापकों की तैनाती है। विद्यालय में कक्षा 1 में 5, कक्षा 2 में 6, कक्षा 3 में 5, कक्षा 4 में 2, कक्षा 5 में 3 बच्चे पंजीकृत हैं। प्रधानाध्याक श्याम प्रकाश ने बताया कि गांव में लोगों जागरूक किया गया था। लेकिन दाखिले नहीं कराए गए।



बोले जिम्मेदार
बीईओ एरवाकटा व बिधूना अल्केश कुमार ने बताया कि बिधूना क्षेत्र सांवलिया की जानकारी की जाएगी। दोनों गांव के लोगों के साथ अलग-अलग बैठक कर स्कूल में बच्चों को भेजने के लिए जागरूक किया जाएगा। इससे स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed