फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   School bus overturned due to driver's carelessness, 10 children injured

Auraiya Accident: चालक की लापरवाही से पलटी स्कूल बस, 10 बच्चे गंभीर रूप से घायल, चालक मौके से फरार

Sun, 06 Aug 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 06 Aug 2023 12:00 AM IST
सार

सीओ भरत पासवान ने बताया कि 10 बच्चों को मामूली चोटें आईं है। परिजन बच्चों को उपचार के बाद घर ले गए हैं। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
School bus overturned due to driver's carelessness, 10 children injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

औरैया जिले में फफूंद थाना क्षेत्र के भैसौल से बच्चों को लेने जा रही स्कूली बस चालक की लापरवाही से पलट गई। बच्चों व स्थानीय लोगों ने बताया कि चालक तंबाकू खाकर खिड़की से थूक रहा था। इसी दौरान उसका स्टीयरिंग से संतुलन बिगड़ गया और बस सड़क किनारे खेत में जाकर पलट गई।

विज्ञापन

हादसे में 10 छात्र-छात्राएं घायल हो गए। चालक मौके से बच्चों को रोता-बिलखता छोड़कर भाग निकला। अछल्दा स्थित मार्शल हैरॉल्ड स्कूल की एक मिनी स्कूल बस शनिवार सुबह फफूंद क्षेत्र के सेनपुर, अंधियारी, अमेला और नगला भदौरिया से 25 बच्चों को बिठाकर बच्चों को लेकर भैसौल जा रही थी
विज्ञापन

बस की गति अधिक होने के चलते अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। बस पटलने के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास खेतों पर काम कर रहे किसानों ने बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। जानकारी पर मौके पर पहुंचे परिजन बच्चों को निजी अस्पताल ले गए। सूचना पर पहुंचे सीओ अजीतमल भरत पासवान व फफूंद थाना पुलिस ने लोगों से घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही बस को खेत से निकाल कर थाने पहुंचवाया। घायल हुए बच्चों व स्थानीय लोगों के अनुसार चालक तंबाकू बनाकर खा रहा था। इसी दौरान थूकने के दौरान पीछे की ओर देखने की वजह से हादसा हुआ है। यदि बस किसी गहरे खेत में पलटती तो बड़ा हादसा हो सकता था। सीओ भरत पासवान ने बताया कि 10 बच्चों को मामूली चोटें आईं है। परिजन बच्चों को उपचार के बाद घर ले गए हैं। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

घायल छात्र-छात्राएं
नगला भदौरिया निवासी एलकेजी की छात्रा नंदनी और मुक्ति, कक्षा चार का छात्र अगम, कक्षा पांच का छात्र अभय प्रताप, कक्षा पांच की छात्रा तृप्ति, कक्षा एक की छात्रा आराध्या, पीजी की छात्रा रूही, अमेला निवासी कक्षा दो का छात्र शिवम, छात्रा, व केजी कक्षा का छात्र नितिन घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed