{"_id":"5f5139d28ebc3e537d6025de","slug":"school-auraiya-news-knp5805522185","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य परियोजना की टीम ने परिषदीय स्कूलों की परखी गुणवत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य परियोजना की टीम ने परिषदीय स्कूलों की परखी गुणवत्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। राज्य परियोजना कार्यालय की जांच टीम ने जिले में तीन दिन तक डेरा डालकर करीब तीन दर्जन से अधिक स्कूलों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूलों में पुस्तकालय, स्पोर्टस सामग्री, फर्नीचर खरीद और उनकी उपलब्धता तथा उनकी गुणवत्ता को जांचा। जांच टीम अपनी गोपनीय रिपोर्ट सीधे महानिदेशक बेसिक शिक्षा को सौंपेगी।
परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए कई लाभकारी योजनाएं संचालित हैं। बच्चों को निशुल्क ड्रेस, पाठ्य पुस्तक, मध्याह्न भोजन से लेकर खेलकूद की सामग्री, लाइब्रेरी सहित कई सुविधाएं शासन की ओर से दी जाती हैं। इसके लिए प्रत्येक वर्ष कई करोड़ रुपये जिले में इन योजनाओं पर खर्च के लिए आवंटित होते हैं। कंपोजिट ग्रांट से विद्यालय का रखरखाव, रंगाई, पुताई आदि का कार्य होता है। इन कार्यों के जायजा लेने के लिए टीम आई थी।
राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की सत्यापन टीम ने सदर ब्लॉक, भाग्यनगर व अजीतमल व बिधूना क्षेत्र आदि के करीब तीन दर्जन विद्यालयों का निरीक्षण कर जांच की। इस संबंध में बीएसए सूर्य प्रकाश सिंह का कहना है कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।