{"_id":"600877e78ebc3e2e5b65ecc4","slug":"satyapal-won-the-race-auraiya-news-knp6071778157","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्यपाल ने दौड़ में मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्यपाल ने दौड़ में मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से बुधवार को श्री जनता इंटर कालेज में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं ने दम खम दिखाया। बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में सत्यपाल प्रथम रहे। वह ओवरऑल चैंपियन भी रहे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी अश्वनी सोनकर ने किया। 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में अमलिया वर्षा प्रथम, प्रतापपुर की शशि प्रभा द्वितीय, टढ़वा विकू की सोनम तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर बालिका वर्ग में न्यामतपुर की आराधना प्रथम, हरसहाय का पुर्वा की लक्ष्मी द्वितीय, नवलपुर की रागनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक बालिका वर्ग में चिटकापुर की प्रिया प्रथम, टढ़वा विकू की सोनम द्वितीय व नवलपुर की सोनम तृतीय स्थान पर रहीं।
बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में गंगदासपुर के सत्यपाल गुर्जर प्रथम, अमावता के अंशु ठाकुर द्वितीय, जगन्नाथपुर के राजदीप तृतीय, 300 मीटर बालक वर्ग में गंगदासपुर के सत्यपाल प्रथम, पचदेवरा के अदित यादव द्वितीय, अमलिया के विनोद यादव तृतीय रहे। कबड्डी में नवलपुर टीम ने मदन सिंह के पुर्वा की ए टीम को हराया। खेलकूद प्रतियोगिता का चैंपियन सत्यपाल सिंह निवासी गंगदासपुर को चुना गया। विजेताओं को प्रधानाचार्य श्रीकृष्ण उपाध्याय ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। निर्णायक की भूमिका मनीष मिश्रा, इंद्रपाल सिंह, कपिल यादव, संजय कुमार, अरविंद सिंह, जितेंद्र सिंह ने निभाई।