फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Sarvottam, Anuj, Aashiya and Durga won the match.

Auraiya News: सर्वोत्तम, अनुज, आशिया व दुर्गा ने मारी बाजी

Sat, 06 Dec 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 06 Dec 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Sarvottam, Anuj, Aashiya and Durga won the match.
फोटो-32- दक्षता परीक्षा देते प्रतिभागी बच्चे। संवाद
दिबियापुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अजीतमल के प्राचार्य जीएस राजपूत के निर्देशन में शनिवार को भाग्यनगर की ब्लॉक स्तरीय स्पेल बी प्रतियोगिता का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय दिबियापुर में हुआ।
विज्ञापन

इसमें विभिन्न विद्यालयों के चयनित 45 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में सर्वोत्तम, अनुज, आशिया व दुर्गा ने मारी बाजी। इन्होंने शब्द ज्ञान व भाषाई दक्षता में अपना दमखम साबित किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का चयन आगामी जिला स्तरीय स्पेल बी प्रतियोगिता के लिए किया गया। एसआरजी सुनील दत्त राजपूत ने बताया कि इस प्रतियोगिता में हिंदी और अंग्रेजी भाषा में सही स्पेलिंग लेखन की गुणवत्ता परखी जाती है। विद्यालय स्तर के बाद ब्लॉक स्तर पर शनिवार को आयोजित प्रतियोगिता में 45 प्रतिभागियों में से चार का चयन जनपद स्तर के लिए हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर ईएमपीएस गुलाबपुर के सर्वोत्तम ने प्रथम, आराध्या ने द्वितीय तथा पीएस जैतपुर की कनक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कंपोजिट विद्यालय प्राथमिक स्तर में कंपोजिट नंदपुर की अनुज प्रथम, कंपोजिट नगला जय सिंह की आयशी द्वितीय और साक्षी गौतम तृतीय स्थान पर रहीं।
कंपोजिट विद्यालय उच्च प्राथमिक स्तर में कंपोजिट उमरी की दुर्गा प्रथम, नगला जयसिंह के हर्षित द्वितीय और कंपोजिट उमरी की कुमकुम तृतीय रहीं। उच्च प्राथमिक विद्यालय स्तर पर यूपीएस रतवा की आशिया बानो ने प्रथम, आयन बानो ने द्वितीय तथा यूपीएस दिबियापुर की दिव्यांशी गौतम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

एआरपी टीम के सदस्यों देवेंद्र राजपूत, साकेत दुबे, आलोक गुप्ता, इंदुबाला राजपूत व विपिन वाजपेई ने प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में कार्य किया। सुनील दत्त राजपूत एवं सुभाष रंजन द्विवेदी पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। इस मौके पर प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार व विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चे व अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed