फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   sanskrit board exam from 19 march

औरैया : संस्कृत बोर्ड की परीक्षा 19 मार्च से

Sun, 08 Mar 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
sanskrit board exam from 19 march
औरैया। उत्तर प्रदेश संस्कृत बोर्ड परिषद की परीक्षा 19 मार्च से शुरू होगी। जनपद के नेहरू इंटर कालेज में 127 परीक्षार्थी परीक्षा देेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक हृदय नरायण त्रिपाठी ने बताया कि संस्कृत शिक्षा परिषद द्वारा पत्र प्रेषित कर निर्देश दिया गया है कि संस्कृत बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए जिले स्तर पर उड़नदस्ता भी गठित किया जाए।
विज्ञापन

उड़नदस्ते में राजकीय इंटर कालेज व राजकीय बालिका इंटर कालेज के प्रधानाचार्यों व शिक्षकों को ही शामिल किया जाए। बताया कि परीक्षा की शुचिता बनी रहे, इसका पूरा प्रयास होना चाहिए। संस्कृत बोर्ड की परीक्षा के लिए नेहरू इंटर कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए संस्कृत शिक्षा परिषद ने सख्त निर्देश दिए हैं। हर कक्ष में दो निरीक्षकों की तैनाती होगी, एक आंतरिक व एक बाह्य कक्ष निरीक्षक। किसी भी परिस्थिति में एक कक्ष में दोनों आंतरिक कक्ष निरीक्षक नहीं होंगे। एक कक्ष में अधिकतम 40 परीक्षार्थी बैठेंगे। इससे अधिक परीक्षार्थी कक्ष में होने पर एक अतिरिक्त कक्ष निरीक्षक तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed