फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Sanitation workers are not reaching the villages, filth increased

Auraiya News: गांवों में नहीं पहुंच रहे सफाईकर्मी, गंदगी बढ़ी

Wed, 17 Jan 2024 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 17 Jan 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers are not reaching the villages, filth increased
बेला। स्वच्छ भारत अभियान पर केंद्र सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन सफाई कर्मी अभियान में पलीता लगा रहे हैं। वे नियमित रूप से गांवों में नहीं पहुंच रहे हैं, जिससे गांवों में गंदगी का अंबार लगा है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं।
विज्ञापन

जब स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत हुई तो क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने झाड़ू लेकर सफाई अभियान चलाया। समय गुजरने के बाद इस अभियान की गति सुस्त हो गई है। बिधूना विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेला में सफाई के लिए सपा शासनकाल में गांव की साफ -सफाई के लिए रखे गए। सफाई कर्मी अब अपनी ड्यूटी को लेकर गंभीर नहीं हैं और गांव में नियमित सफाई के लिए नहीं पहुंच रहे। आए दिन ग्रामीण इनकी शिकायतें बिधूना ब्लॉक पर जाकर करते हैं।
विज्ञापन

सफाई कर्मियों के नहीं पहुंचने पर गांव में गंदगी के ढेर लग रहे हैं। जिससे गांव में बीमारियां फैल रही हैं। बेला क्षेत्र में अधिकांश गालियां ऐसी है जहां सड़को पर पानी भरा है। नालियां बजबजा रही हैं। जिससे संक्रामक रोग फैलने का भी खतरा बना है। ग्राम पंचायत के सचिव राजपाल ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। सफाई कर्मियों को भेजकर जल्द साफ-सफाई करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed