फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Sampled after surprise inspection of medical stores

मेडिकल स्टोरों का किया औचक निरीक्षण, सैंपल भरे

Fri, 13 Dec 2019 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Sampled after surprise inspection of medical stores
औरैया। दिबियापुर में संचालित मेडिकल स्टोरों का ड्रग इंस्पेक्टर ने गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। दो मेडिकल स्टोरों के फार्मासिस्ट नदारद मिले। डीआई ने मेडिकल स्टोरों से दो सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर मुकेश पॉलीवाल ने दिबियापुर कस्बे में गुंजन टाकीज के पास संचालित सरिता मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर संचालक राजेश अग्रवाल की उपस्थिति में पेट दर्द व खट्टी डकार रोकने की दवा के सैंपल लिए गए। निरीक्षण के दौरान मौके पर फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिला। इसके उपरांत उन्होंने मोहल्ला आजाद नगर में संचालित शिवा मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। जिसमें मौके पर मेडिकल स्टोर संचालक प्रमोद कुमार यादव मौजूद मिले। फर्म पर दवा के क्रय-विक्रय के बिल ठीक पाए गए। हालांकि फार्मासिस्ट यहां पर भी अनुपस्थित मिला। डीआई ने यहां से सांस फूलने की दवा का नमूना लिया। डीआई ने बताया कि निरीक्षण के दौरान लिए गए सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। निरीक्षण रिपोर्ट आयुक्त औषधि कानपुर मंडल को भेजी जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed