{"_id":"6a0b5b84bca4c7a127096e62","slug":"sample-of-newborn-sent-to-jhansi-for-dna-test-in-rape-case-auraiya-news-c-211-1-aur1009-145101-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दुष्कर्म के मामले में नवजात की डीएनए जांच के लिए झांसी भेजा नमूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दुष्कर्म के मामले में नवजात की डीएनए जांच के लिए झांसी भेजा नमूना
Tue, 19 May 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 19 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
बेला। किशोरी से दुष्कर्म, धमकी देने और पॉक्सो एक्ट के मामले में पुलिस ने विवेचना के बाद आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर दिया है। पुख्ता सबूत जुटाने के लिए पुलिस ने आरोपी और किशोरी के नवजात बच्चे की डीएनए जांच के लिए नमूना झांसी भेजा है।
पुलिस के अनुसार 15 सितंबर 2025 को बेला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी आरोपी पिंटू उर्फ अवधेश बाथम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी पर किशोरी से दो-तीन महीने पहले दुष्कर्म करने और धमकी देने का आरोप था। इसकी विवेचना सीओ बिधूना ने की। इसके अलावा 17 सितंबर 2025 को कराई गई मेडिकल जांच और अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में पीड़िता के गर्भवती होने की बात भी सामने आई थी। अब बच्चे के जन्म के बाद डीएनए जांच करवाई जा रही है।
सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्रा ने बताया कि किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर दी गई है। नमूना लेकर डीएनए जांच के लिए भेजा गया है। (संवाद)