{"_id":"66d8b1de0718b52d4d0bab77","slug":"roofs-of-three-kutcha-houses-collapsed-household-buried-under-debris-auraiya-news-c-211-1-aur1005-116158-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: तीन कच्चे मकानों की छत गिरीं, मलबे में गृहस्थी दबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: तीन कच्चे मकानों की छत गिरीं, मलबे में गृहस्थी दबी
विज्ञापन
औरैया। शहर के मोहल्ला नरायनपुर में तीन कच्चे मकानों की छत गिर गई। मकान में मौजूद लोगों ने अपनी जान बचाई। मलबे में दबकर गृहस्थी नष्ट हो गई। पीड़ित परिवारों को शासन से आर्थिक मदद की आस लगी हुई है।
शहर के मोहल्ला नरायनपुर इंद्रानगर निवासी सोहन लाल के कच्चे मकान का एक हिस्सा गिर गया। इसी मोहल्ले के साबिर अली, राकेश पाल के कच्चे मकान का पिछला हिस्सा गिर गया। तीनों मकानों के गिरे मलबे में दबकर पीड़ितों की गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। सबसे अधिक नुकसान सोहन लाल को हुआ है।
पीड़ित परिवारों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास दिलाए जाने के लिए वह संबंधित अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हो सकी है। मोहल्लेवासियों ने पीड़ित परिवारों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए तहसील प्रशासन से आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग की है।