{"_id":"6324cbfb1bc4c87a7f1ee7cc","slug":"robbery-from-truck-driver-on-bundelkhand-expressway-auraiya-news-knp7184918106","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर ट्रक चालक से लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर ट्रक चालक से लूट
विज्ञापन
औरैया। ग्वालियर से डस्ट लेकर औरैया की ओर आ रहे ट्रक को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर कार सवार बदमाशों ने पीटकर लूट लिया। चालक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ग्वालियर के महल गांव मंदिर थाना सिटी सेंटर निवासी आकाश श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की रात ट्रक में डस्ट भरकर रूपापुर जा रहे थे।
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर रात लगभग 12:45 बजे पहले से मौजूद सफेद कार सवार चार बदमाशों ने ट्रक रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर पास में मौजूद पांच हजार रुपये व एक मोबाइल लूट लिया।
कोतवाल मुकेश चौहान ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर बदमाशों की तलाश की जा रही है।