फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Roadways made travel expensive by increasing the distance on paper

Auraiya News: कागजों पर दूरी बढ़ाकर रोडवेज ने महंगा किया सफर

Mon, 10 Nov 2025 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Roadways made travel expensive by increasing the distance on paper
औरैया। परिवहन निगम मुख्यालय ने औरैया से कानपुर तक की दूरी कागजों पर बढ़ाकर सफर को महंगा कर दिया है। अब रोडवेज बस से कानपुर जाने के लिए यात्रियों को तीन रुपये ज्यादा देने होंगे। किराये में बदलाव रविवार से प्रभावी हो गया है।
विज्ञापन

औरैया डिपो से विभिन्न मार्गाें पर रोडवेज की 65 बसें संचालित होती हैं। डिपो से कानपुर के लिए 13 बसें चलती हैं। अभी तक कानपुर के लिए जो टिकट दिया जाता था उस पर मार्ग की दूरी 98 किमी बताई जाती थी। इतनी दूरी के लिए 151 रुपये किराया लिया जाता था। अब परिवहन निगम ने दूरी नापने वाली प्राइवेट कंपनी की उस संस्तुति को स्वीकार कर लिया है जिसमें औरैया से कानपुर तक की दूरी 100 किमी बताई गई है। इसी आधार पर किराये में तीन रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। अब इस सफर के लिए 151 की बजाए 154 रुपये खर्च करने होंगे। शनिवार रात बढ़ी हुई दर को हैंडहेल्ड मशीन के सॉफ्टवेयर में अपडेट कर दिया गया और रविवार से बढ़ा हुआ किराया प्रभावी हो गया। अब बस के टिकट पर दूरी 100 किलोमीटर दिखने लगी है।
विज्ञापन

एक माह पूर्व टोल टैक्स में कमी की गई थी। इसके बाद भी परिवहन निगम ने बसों के किराये में कोई कमी नहीं की थी। पहले कार के लिए 180 रुपये, बस-ट्रक से 575 रुपये टोल टैक्स लिया जाता था जिसमें पांच रुपये की कमी कर दी गई। परिवहन निगम टोल टैक्स के आधार पर किराया घटाता-बढ़ाता रहता है। टोल कम होने पर लगा था कि किराया कम होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब दूरी बढ़ने के नाम पर रविवार से इस रूट पर किराया बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

औरैया से इटावा, कन्नौज, कानपुर, उरई, आगरा के लिए बसें चलती हैं। चूंकि सॉफ्टवेयर में सिर्फ औरैया-कानपुर रूट की दूरी को अपडेट किया है इसलिए अन्य जगह के किराये पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। किराया बढ़ने पर यात्री भी हैरान दिखाई दिए।

वर्जन
औरया से कानपुर की दूरी दो किमी ज्यादा पाई गई है। मुख्यालय से सॉफ्टवेयर में इसे अपडेट कर दिया गया है। यही कारण है कि किराया तीन रुपये बढ़ गया है। अन्य किसी मार्ग पर किराये में परिवर्तन नहीं हुआ है।
- अपर्णा मीनाक्षी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed