फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   roads bad condition

स्टेट हाइवे पर खुली गड्ढ़ा मुक्त अभियान की पोल

Wed, 07 Jul 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
roads bad condition
औरैया। पीडब्ल्यूडी की अनदेखी के कारण स्टेट हाईवे जालौन रोड पर हुए गड्ढे राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। हर समय हादसे का डर बना रहता है। कुछ ऐसा ही हाल शहर से गुजरने वाले अन्य मार्गों का भी है। इससे गड्ढामुक्त सड़कों का दावा खोखला नजर आ रहा है।
विज्ञापन

विलराया पनवाड़ी मार्ग अंतर्गत जालौन रोड स्टेट हाईवे होने के बाद भी विभागीय अधिकारियों की अनदेखी का शिकार है। इस पर गहरे गड्ढों से वाहन चालक बचकर निकलते नजर आते हैं।
विज्ञापन

इस चक्कर में हादसे भी हो जाते हैं। पांच दिन पहले जालौन की तरफ से मैनपुरी दाल लादकर जा रहा ट्रक गड्ढे में फंसकर एचटी लाइन के पोल से टकरा गया था। गनीमत रही की तार टूटकर ट्रक पर नहीं गिरा। वहीं जालौन चौराहे से यमुना पुल की तरफ जाने वाली सड़क पर शुरुआत में ही गड्ढों से स्वागत होता है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कुछ ऐसा ही हाल तकिया चौराहे का है। यहां 15 दिन से एक गड्ढा राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। राहगीरों का कहना है कि जिम्मेदारों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
संबंधित एई को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। एक-दो दिन में गड्ढों को भरवा दिया जाएगा। - अनिल जाटव, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed