फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   road

रोड सेफ्टी व्यवस्थाओं से लैस होंगी 27 प्रमुख सड़कें

Thu, 19 Nov 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
road
औरैया। जिले की 27 सड़कों पर सुरक्षा मानक जल्द पूरा किया जाएगा। इसके काम के लिए रोड सेफ्टी योजना के तहत पीडब्ल्यूडी को शासन से 2.71 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हुआ है। पीडब्ल्यूडी की ओर से लगभग एक साल पहले इसका प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। अब शासन से बजट की स्वीकृति मिली है। ऐसे में अब तकनीकी स्वीकृति के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में रोड सेफ्टी योजना के तहत 27 मुख्य मार्गों को चयनित कर पीडब्ल्यूडी की ओर से लगभग एक साल पहले प्रस्ताव बनाकर शासन को स्वीकृति के लिए भेजा गया था। तब से यह प्रस्ताव ठंडे बस्ते में पड़ा था। जानकारी मिली है कि कुछ दिनों पहले विभाग की ओर से फिर से इस बाबत पहल शुरू की गई। शासन की ओर से अब जाकर प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगा दी गई है।
विज्ञापन

इसके साथ ही 2.71 करोड़ रुपये की बजट की भी स्वीकृति दे दी गई है। अब इन सड़कों का तकनीकी खाका तैयार करने को विभागीय अधिकारी जुट गए हैं। तकनीकी प्रस्ताव के पास होते ही काम शुरू कराने को बजट भी दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत सड़कों पर टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर, विभिन्न तरह के साइन बोर्ड, बैरियर, रंबल स्ट्रिप, जैब्रा क्रासिंग, कैट आईज, रिपीटेड बार, डेलिनेटर्स आदि लगाया जाएगा। उधर, जेईटी(जूनियर इंजीनियर टेक्निकल) आरके पिपलानी ने बताया कि बजट आते ही जल्द काम शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन 27 मार्गों पर कार्य कराया जाना है, उन्हें चिह्नित कर लिया गया है। सब कुछ ठीकठाक रहा तो जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed