फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Rising demand for Rajasthan's stone-work outfits; 3D designs captivate buyers

Auraiya News: राजस्थान की स्टोन पोशाक की बढ़ी मांग, 3डी डिजाइन ने लुभाया

Wed, 02 Sep 2026 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Rising demand for Rajasthan's stone-work outfits; 3D designs captivate buyers
यश कुमार
फोटो -07- सदर बाजार में दुकान में खरीददारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन

फोटो -08- लेडीज मार्केट में रखा कान्हा के लिए लाइटिंग वाला झूला। संवाद
- सदर बाजार में सजीं दुकानें, कान्हा की पोशाक पर 15 फीसदी तक बढ़ी महंगाई
- लाइटिंग वाला झूला बनी लोगाें की पहली पसंद
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। चार सितंबर को मनाई जाने वाली जन्माष्टमी की धूम बाजारों में दिखाई देने लगी है। शहर के सदर बाजार में दुकानदारों ने कन्हैया जी की पोशाक, मुकुट, बांसुरी, झूले और श्रृंगार सामग्री से अपनी दुकानें सजा दी हैं। इस बार बाजार में राजस्थान की स्टोन वर्क वाली पोशाक और 3डी लुक देने वाली मोर, श्रीकृष्ण व राधा छाप डिजाइन की पोशाकें विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
बाजार में लड्डू गोपाल के लिए शून्य से लेकर 10 नंबर तक की पोशाकें उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 50 से लेकर एक हजार रुपये तक है। हालांकि स्टोन वर्क, बारीक सुई-धागे की कढ़ाई और बढ़ती महंगाई के कारण इस बार पोशाकों के दाम में पिछले साल की तुलना में 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पोशाकों के अलावा लाइटिंग वाले झूले और आकर्षक पालने भी श्रद्धालुओं को खूब भा रहे हैं।
विज्ञापन

----

फोटो 09- कृष्णा वर्मा
महंगाई का असर पोशाक पर भी
हम ज्यादातर सामग्री दिल्ली और राजस्थान से मंगाकर तैयार कराते हैं। इस बार राजस्थान की स्टोन वाली पोशाक नई आई है, जिसका मुकुट और सेट 150 से 800 रुपये तक है। महंगाई का असर पोशाक पर भी पड़ा है। - कृष्णा वर्मा, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

----
फोटो 10- यश कुमार
हर तरह के डिजाइन वाले वस्त्र
बाजार में 250 से लेकर 1000 रुपये तक के आकर्षक झूले और भगवान के हर तरह के नए डिजाइन वाले वस्त्र उपलब्ध हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ अब खरीदारी के लिए जुटने लगी है। - यश कुमार, व्यापारी-

-----
जन्माष्टमी को लेकर बाजार में बढ़ी रौनक
फफूंद। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। शुक्रवार को मनाए जाने वाले जन्माष्टमी पर्व की तैयारियों में लोग जुट गए हैं। लड्डू गोपाल के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए श्रद्धालु भगवान की मूर्तियों, आकर्षक वस्त्र, आभूषण और पूजा सामग्री की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में कान्हा के मोती जड़ित आकर्षक वस्त्र और शृंगार के सामान के साथ घरों व मंदिरों को सजाने के लिए सिंहासन,झूले, झालर, पर्दा झालर, गुब्बारे और रंग-बिरंगी सजावटी सामग्री की दुकानें सज गई हैं। जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को नए वस्त्र पहनाकर उनका श्रृंगार करने की परंपरा के चलते खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ दिखाई दे रही है। इससे बाजार गुलजार हैं और दुकानदारों के चेहरे भी खिले हुए हैं।

यश कुमार

यश कुमार

यश कुमार

यश कुमार

यश कुमार

यश कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed