{"_id":"668835f58bb64d58bb018311","slug":"retired-soldiers-body-found-hanging-from-a-noose-tied-to-a-tree-auraiya-news-c-211-1-aur1006-114074-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पेड़ से बंधे फंदे पर लटका मिला सेवानिवृत्त फौजी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पेड़ से बंधे फंदे पर लटका मिला सेवानिवृत्त फौजी का शव
विज्ञापन
अछल्दा। थाना क्षेत्र के गांव नगला भोज निवासी सेवानिवृत्त फौजी का शव शुक्रवार तड़के गांव समीप खेत पर एक आम के पेड़ से बंधे फंदे से लटका मिला। जानकारी पर पहुंचे मृतक के भाई ने ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से उतारा।
थाना क्षेत्र के गांव नगला भोज निवासी राकेश कुमार यादव (65) का शव शुक्रवार सुबह खुद के खेत पर लगे आम के पेड़ से बंधे फंदे से लटका हुआ मिला। सुबह छोटा भाई विनोद कुमार खेत की ओर जा रहा था। भाई को पेड़ पर एक रस्सी पर लटका हुआ देखा तो उसने शोर मचाया। इससे अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ के नीचे उतारा गया। मृतक फौज से रिटायर होने के बाद अकेले ही गांव में रहता था।
उसका परिवार ग्वालियर में रहता है। मौके पर जुटी भीड़ के बीच चर्चा थी कि एक दिन पहले ही जमीन के बंटवारे को लेकर पारिवारिक विवाद में पंचायत हुई थी, जिसमें समझौता हो गया था। सूचना पर पहुंचे सीओ अशोक कुमार व थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ अशोक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। मामले में किसी तरह से आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाया गया है।