फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Republic Day is painted in patriotic colours

Auraiya News: देशभक्ति के रंग में रंगा गणतंत्र दिवस

Tue, 27 Jan 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 27 Jan 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Republic Day is painted in patriotic colours
फोटो-13-ककोर में परेड की सलामी लेती प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला।संवाद
औरैया/बिधूना। भारतीय गणतंत्र की 77वीं वर्षगांठ राष्ट्रगान की गूंज के साथ मनाई गई। हर जगह लहराते तिरंगे और अमर शहीदों की शौर्य कथाओं का स्मरण किया गया। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

ककोर स्थित मुख्यालय में कार्यक्रम की शुरूआत डीएम डाॅ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने ध्वज फहराकर की। इसके बाद मानस सभागार में आयोजित गोष्ठी में डीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। इसके बाद तिरंगा मैदान में प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक भारती के नेतृत्व में परेड निकाली गई। इसमें पुलिस बल, होमगार्ड, पीआरडी, एनसीसी के छात्रों एवं अन्य टुकड़ियों ने अनुशासन और समर्पण का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिधूना में तहसील तहसील में एसडीएम गरिमा सोनकिया ने झंडा फहराया। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। रैपिड ग्लोबल स्कूल में डायरेक्टर अनुपम भदौरिया एवं प्रधानाचार्य प्रशांत दीक्षित ने झंडा फहराया। संत विवेकानंद स्कूल, गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज, बाबूराम मोहनलाल महाविद्यालय, गयादीन महाविद्यालय, तुलसीराम महाविद्यालय, पुत्तू सिंह महाविद्यालय, किड्स गार्डन पब्लिक स्कूल तथा सरस्वती शिशु मंदिर सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में ध्वज फहराया।
ब्लॉक कार्यालय में आदर्श ठाकुर, सीएचसी में अधीक्षक बीपी शाक्य, हरचंदपुर में राजीव आर्या व अन्य ग्राम पंचायतों में भी प्रधानों द्वारा झंड़ा फहराकर गणतंत्र दिवस मनाया। इसके साथ ही थल, वायु एवं जल सेना की प्रतीक टोली बनाकर भ्रमण किया गया।

ध्वज फहराकर तिरंगे को दी सलामी
फफूंद/सहार। फफूंद में नगर पंचायत में अध्यक्ष मोहम्मद अनवर ने ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। नारायण धाम में आयोजित कार्यक्रम में चेयरमैन एवं सभासदों ने कर्मियों को ड्रेस वितरित की। उधर, मुख्यालय में आयोजित परेड में राम सेवक सावित्री देवी इंटर कॉलेज केशमपुर के एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिभाग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। केशमपुर कॉलेज में भी ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी गई। रामकुमार भारतीय डिग्री कॉलेज, एमएस भारतीय कॉलेज ऑफ फार्मेसी, राधा कृष्ण इंटर कॉलेज, गुलजारी लाल बालिका कॉलेज, राधा वल्लभ इंटर कॉलेज व ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में भी ध्वज फहराकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। एक्सिस पब्लिक स्कूल में ध्वजा फहरा कर मिष्ठान वितरित किया गया। निदेशक दीपक दीक्षित व प्रधानाचार्य गुरमीत सिंह सोढी मौजूद रहे। सहार में परेड रैली निकाली गई। इस अवसर पर प्रबंधक ऋषि पांडेय, अमित गुप्ता व थानाध्यक्ष रमेश सिंह उपस्थित रहे। हर्ष मेमोरियल किड्स गार्डन स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा ताइक्वांडो का शानदार प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में प्रबंधक अक्षय पांडेय व प्रधानाचार्य किशोर कुमार ने ध्वज फहराया। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। (संवाद)

झंडा फहराकर पूर्व सैनिकों का सम्मान किया
अजीतमल। नगर पंचायत अजीतमल में चेयरमैन आशा चक ने झंडा फहराकर पूर्व सैनिकों का सम्मान किया। कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक ललितेश नारायण त्रिपाठी व बचपन प्ले स्कूल में सौरभ चौहान ने झंंडा फहराया। बाल विकास महाविद्यालय अटसू में प्रमोद दीक्षित, शहीद भगत सिंह इंटर काॅलेज चकसत्तापुर में नरेंद्र पांडेय, बाल विकास संस्थान इंटर काॅलेज में अनिल दीक्षित व पुनीत दीक्षित, कान्हा इंटरनेशनल एकेडमी में अनीश शुक्ला, आरएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में शिवमहेश दुबे, किसान उ.मा. विद्यालय में नगेंद्र राजपूत, एक्सिस पब्लिक स्कूल में एनके मिश्रा, सिंह वाहनी महाविद्यालय में अजय राजपूत ध्वज फहराया।
बीआरएसडी इंटर काॅलेज में आरएस मिश्रा व रोहित मिश्रा, सराय अमलिया में माधुरी गौहानी कलां में राजेश तिवारी, सेंगनपुटठा में गीता देवी, बाबरपुर देहात में आदित्य राजपूत, सराय टढ़वा में यतींद्र कुमार, विलावा में पूजा देवी, सांफर में आशुतोष, चिटकापुर में वीरेंद्र कुशवाहा, पचदेवरा में राम सिंह तथा उच्च प्राथमिक स्कूल हनुमानगढ़ी में दीपक दुबे द्वारा झंंडा फहराया गया। वहीं, भाकियू टिकैत गुट के किसानों ने सैकड़ो ट्रैक्टरों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें जिलाध्यक्ष विपिन राजपूत, ध्यान सिह राजपूत व केशव यादव शामिल रहे। (संवाद)

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मन मोह लिया
दिबियापुर। गेल डीएवी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या प्रियंका गौर ने ध्वज फहराया। विवेकानंद खेल मैदान में गेल पाता के ईडी अजय त्रिपाठी ने ध्वज फहराया। यहां विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। गेल गांव में गेल कम्प्रेशर स्टेशन के मुख्य महाप्रबंधक जितेंद्र पाठक ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम का समापन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) विभु रंजन साहू द्वारा किया गया। इस अवसर पर पंकज द्विवेदी, पी रमेश, नवनीत शर्मा, मनीष सक्सेना, विभु रंजन साहू, मनीष यादव व अनिल त्रिवेदी उपस्थित रहे।
पावरग्रिड कॉरपोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड के कार्यालय में उपमहाप्रबंधक यूके सिंह ने ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इसके अलावा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में ध्वज फहराया। सहप्रबंधक अरविंद कुमार त्रिवेदी, रामौतार राजपूत, अनूप, पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत, महेंद्र सिंह राजपूत व डॉ. राकेश तिवारी मौजूद रहे।
नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन राघव मिश्रा ने झंडा फहराया। रेलवे स्टेशन फफूंद पर अधीक्षक अजय राय ने ध्वज फहराया। सीएचसी में अधीक्षक डॉ. विजय आनंद, थाने में प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी, इंदिरा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में डॉ. रामचंद्र दीक्षित, वैदिक इंटर कॉलेज में अशोक कुशवाहा, बीआरसी भाग्यनगर में बीईओ दाताराम, जीजीआईसी में संध्या राजपूत, पीबीआरपी अकादमी में पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने झंडा फहराया। भाग्यनगर ब्लॉक के तीन पिछड़े क्षेत्रों में विशेष शिक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत शिक्षा वैन के माध्यम से नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया गया। अभियान का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी दाताराम ने किया। उन्होंने वैन को नंदपुर, लखनापुर सहित नगर की एक बस्ती में जाने हेतु रवाना किया। अनंतराम के नारायण इंटर कॉलेज बडे़रा में सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने झंडा फहराया। प्रबंधक हरवीर सेंगर ने अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। (संवाद)


क्रॉस कंट्री रेस में संगम प्रथम
एरवाकटरा। एरवाकटरा में जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय के तत्वाधान में पांच किलोमीटर बालक वर्ग व तीन किलोमीटर बालिका वर्ग की क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया। यह हरचंदापुर पुलिया से स्पोर्ट्स स्टेडियम बढि़न तक संपन्न हुई। प्रतियोगिता में महिला वर्ग, में संगम प्रथम, काजल शाक्य द्वितीय स्थान व राधा यादव तृतीय स्थान पर रहीं। क्रॉस कंट्री में पुरुष वर्ग में 32 एवं महिला वर्ग में 17 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। (संवाद)

छात्र-छात्राओं ने तिरंगा रैली निकाली
अयाना। अयाना के सेंगनपुर स्थित केपीएस एकेडमी पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजकुमार दुबे ने तिरंगा फहराया। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। रैली का समापन अमर शहीद राम जीवन सिंह यादव की प्रतिमा पर हुआ। इसके अलावा राज कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग नियर प्लास्टिक सिटी ग्राम उसरारी में प्रबंधक अंकित कुशवाहा, उपप्रबंधक राज किशोर कुशवाहा व प्रधानाचार्य डॉ. जनक सिंह ने ध्वज फहराया। वहीं, वैदिक हेरिटेज पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर व प्रधानाचार्य द्वारा ध्वज फहराया गया। (संवाद)


पूर्व सैनिक, शिक्षक, किसान व मेधावी सम्मानित
अजीतमल। बीहड़ी ग्राम कैथौली में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में उनके परिजनों ने पूर्व सैनिक, शिक्षक, किसान व मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे व पूर्व डीआईजी हरीश कुमार आदि ने सेनानी बच्चीलाल दुबे, रामनाथ दुबे व बलराम दुबे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद सेनानियों के परिजनों विपिन कुमार दुबे, प्रमलेश दुबे व विकास दुबे ने पूर्व सैनिक, शिक्षकों, किसानों व मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मदन लाल, रानी पोरवाल, कार्तिकेय दुबे, रितुराज दुबे, अतुल शुक्ला, विनोद दुबे व योगेंद्र पोरवाल मौजूद रहे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed