{"_id":"6324cb45b7ccc64e877c9200","slug":"report-on-two-for-vandalizing-the-office-of-the-executive-engineer-auraiya-news-knp71849158","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिशासी अभियंता के कार्यालय में तोड़फोड़ करने पर दो पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिशासी अभियंता के कार्यालय में तोड़फोड़ करने पर दो पर रिपोर्ट
विज्ञापन
औरैया। अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) के कार्यालय में तोड़फोड़ करने और अभिलेखों से छेड़छाड़ के मामले में अवर अभियंता ने दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
बिजली सदर डिवीजन के अवर अभियंता सुभाष चंद्र ने कोतवाली पुलिस को बताया कि 14 सितंबर की शाम करीब पौने आठ बजे उपकेंद्र प्रथम पर लाइन की मरम्मत चल रही थी।
इस बीच अधिशासी अभियंता कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी ने कुछ लोगों के कार्यालय में आकर गाली-गलौज व तोड़फोड़ करने की सूचना दी।
जब संविदा कर्मचारियों के साथ कार्यालय पहुंचे, तो आरोपी मौके से भाग निकले। उन्होंने नरायपुर निवासी सुमित सिंह तोमर के अलावा एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
आरोप है कि युवकों ने मेज पर रखे सरकारी अभिलेख भी जमीन पर फेंक दिए। कोतवाली प्रभारी मुकेश चौहान ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है।