{"_id":"6330a76d3ff1f3796660e847","slug":"report-on-three-including-junior-engineer-on-death-of-youth-due-to-current-auraiya-news-knp7201085167","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से युवक की मौत पर अवर अभियंता समेत तीन पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से युवक की मौत पर अवर अभियंता समेत तीन पर रिपोर्ट
विज्ञापन
औरैया। करंट से युवक की मौत के मामले में पिता ने सदर कोतवाली में सहायक अभियंता, अवर अभियंता व लाइनमैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिता ने उन्हें बेटे की मौत का जिम्मेदार बताया है।
नरायनपुर निवासी हरिबाबू ने पुलिस को बताया कि बीते 23 सितंबर की सुबह करीब 8:45 बजे बेटा दीपू नहाकर घर के आंगन में कपड़े सूखने के लिए डालने गया था। आंगन में बंधे तार पर कपड़े डालते ही वह तार में उतरे करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
आरोप है कि पास ही लगे विभाग के पोल से कटे केबल की सूचना फोन व मौखिक रूप से विभाग को दी थी। इसके बाद भी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। विभाग की इस लापरवाही के कारण उनके बेटे की जान चली गई। कोतवाली प्रभारी मुकेश सिंह ने बताया कि विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।