फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Report on SSO in case of death of BJP booth president

Auraiya News: भाजपा बूथ अध्यक्ष की मौत के मामले में एसएसओ पर रिपोर्ट

Sun, 25 Jun 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 25 Jun 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Report on SSO in case of death of BJP booth president
औरैया। बेला थाना क्षेत्र के जिंदपुर में बुधवार को शटडाउन लेकर लाइन जोड़ रहे भाजपा बूथ अध्यक्ष की मौत के मामले में बिजली केंद्र के एसएसओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस मामले में एसएसओ पर अनधिकृत व्यक्ति को शट डाउन देने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


बेला थाना क्षेत्र के जिंदपुर निवासी 303 बूथ संख्या के भाजपा बूथ अध्यक्ष भुवनेश (30) पुत्र गेंदालाल बिजली केंद्र पर मौजूद एसएसओ रिंकू से शट डाउन लेकर लाइन जोड़ रहे थे। तभी एसएसओ ने बिना शट डाउन वापस लिए ही बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई। जिसमें करंट की चपेट में आने से भुवनेश की मौत हो गई थी। इस घटना में बिजली अधिकारियों ने घटना के तीन दिन बाद बिजली केंद्र पर तैनात एसएसओ पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता बृज मोहन ने बताया कि किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को शटडाउन देने का नियम नहीं है। इसके बावजूद भी संबंधित एसएसओ ने शटडाउन दे दिया। यदि वह शटडाउन नहीं देता तो व्यक्ति की करंट की चपेट में आकर मौत नहीं होती है। इसे लेकर आरोपी एसएसओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि बिजली अधिकारी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed