{"_id":"6324c937dbf39115036fd2b1","slug":"report-on-seven-in-laws-including-husband-in-dowry-harassment-auraiya-news-knp7184900184","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीडन में पति समेत सात ससुरालीजनों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज उत्पीडन में पति समेत सात ससुरालीजनों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
औरैया। जालौन के शिवगंज निवासी एक मां ने अपने दामाद समेत बेटी के सात ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट औरैया थाने में दर्ज कराई है।
वहीं, ससुरालीजनों पर बेटी को गायब करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
जालौन निवासी पुष्पा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बेटी बबली की शादी औरैया के बसंतपुर गांव निवासी हुकुम सिंह पुत्र श्रीकृष्ण से चार साल पहले की थी।
शादी के कुछ समय बाद से ससुरालीजन बेटी पर 50 हजर रुपये व बाइक की मांग को लेकर दबाव बनाने लगे। बेटे के मना करने पर उसे शारीरिक व मानसिक प्रताड़ित किया।
रक्षा बंधन पर मायके आने पर बबली ने पिता को पूरी बात बताई। पिता के अनुसार 21 अगस्त को बबली अपने ससुराल के लिए निकली थी, लेकिन आज तक नहीं पहुंची।
ससुरालीजनों से पूछने पर गोलमोल जबाव देते हैं। पिता ने ससुरालीजनों पर बेटी को गायब करने का आरोप लगा न्याय की गुहार लगाई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति हुकुम सिंह, सास आशा देवी, ससुर श्रीकृष्ण, देवर शिव सिंह, ननद नीता देवी, फूफा प्रकाश व मनीष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।