{"_id":"68472aa5b019334f96097a74","slug":"report-on-pradhan-father-and-son-on-the-death-of-a-young-man-who-was-hit-by-a-thresher-auraiya-news-c-211-1-aur1006-127152-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: थ्रेसर की चपेट में आए युवक की मौत पर प्रधान पिता-पुत्र पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: थ्रेसर की चपेट में आए युवक की मौत पर प्रधान पिता-पुत्र पर रिपोर्ट
Tue, 10 Jun 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
अजीतमल। मूंग की मड़ाई करते समय थ्रेसर की चपेट में आकर जान गंवाने वाले युवक शनि कुशवाहा की मौत के मामले में प्रधान और उसके बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
युवक की मां रीता ने ट्रैक्टर मालिक प्रधान अनिल राठौर और उसके बेटे अभिषेक पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है। सोनासी गांव निवासी शनि रविवार को पड़ोस के गांव मानिकपुर में आत्माराम के खेतों पर थ्रेसर से मूंग की मड़ाई करने गया था।
अचानक वह थ्रेसर की चपेट में आ गया। जब तक थ्रेसर रोका जाता उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने थ्रेसर को रोकने में लापरवाही को मौत की वजह बताया।
परिजनों ने कार्रवाई करने और ट्रैक्टर मालिक से आर्थिक मदद दिलवाने की मांग को लेकर हंगामा किया था। शव थ्रेसर से निकालने से पुलिस कर्मियों को रोक दिया गया था। थाना प्रभारी और जिला पंचायत सदस्य सोनू सेंगर ने कार्रवाई का भरोसा देकर परिजनों को शांत कराया।
विज्ञापन
हंगामा शांत होने पर करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस गैस कटर और जेसीबी की मदद से शव थ्रेसर से निकाल पाई थी। वहीं, नायब तहसीलदार प्रतिभा ने बताया कि यदि मृतक के नाम खेती है और वह बालिग है तो नियमानुसार मिलने वाली कृषक दुर्घटना बीमा योजना का लाभ उसके परिजनों को दिलाया जाएगा। (संवाद)