फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Report on 50 including three named in fighting and firing near police station

Auraiya News: कोतवाली के पास मारपीट, फायरिंग में तीन नामजद समेत 50 पर रिपोर्ट

Wed, 10 Sep 2025 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 10 Sep 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Report on 50 including three named in fighting and firing near police station
औरैया। कोतवाली के पास मंडी समिति के सामने कार सवार बादमाशों ने गांव आनेपुर के चार युवकों को घेरकर पहले पीटा, इसके बाद रिवाॅल्वर व पिस्टल से फायरिंग की। इससे वहां भगदड़ मच गई। बाद में धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने चार नामजद समेत 50 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी एक बड़े नेता के करीबी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर से सटे गांव आनेपुर निवासी जितेंद्र सिंह ने बताया कि भाई कंचन व गांव के सतेंद्र, हिमांशु, विजय का सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर बहस हो गई थी। इसके बाद आनेपुर निवासी चार युवक कोतवाली से करीब 100 मीटर दूर स्थित मंडी समिति पहुंच गए। इसकी जानकारी पर कोतवाली के गांव बरमूपुर निवासी रंजीत कठेरिया, जीतू कठेरिया, मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी अश्वनी पाल, समरतपुर गांव निवासी गुलशन समेत 50 लोग कार से वहां पहुंचे।
विज्ञापन

युवकों के साथ लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया। आरोप है कि बदमाशों ने कार से पिस्टल व रिवाॅल्वर निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे वहां अफरा-तफरी फैल गई। पीड़ित जान बचाकर मौके से भाग गए। जितेंद्र ने बताया कि आरोपी सत्ताधारी पार्टी के एक बड़े नेता के करीबी हैं। उनके संरक्षण में मंडी के अंदर कई गलत काम करते हैं। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले में घायल हुए लोगों का उपचार कराया गया है। चार नामजद समेत 50 के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा सहित अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। फायरिंग के बात की गहराई से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed