फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Report of robbery filed on 23 including SP Zip member

Auraiya News: सपा जिपं सदस्य समेत 23 पर डकैती की रिपोर्ट दर्ज

Sat, 25 Mar 2023 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Report of robbery filed on 23 including SP Zip member
सपा जिपं सदस्य समेत 23 पर डकैती की रिपोर्ट
विज्ञापन

फॉलोअप....
सपा जिपं सदस्य समेत 23 पर डकैती की रिपोर्ट
- बुधवार को जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसी से हुआ था झगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के रुरुगंज में जमीनी विवाद को लेकर घर में घुस कर की गई मारपीट के मामले में जिला पंचायत सदस्य समेत 23 लोगों पर डकैती की रिपोर्ट दर्ज हुई है। इधर जिला पंचायत सदस्य ने दो लोगों के खिलाफ लूट व एससी-एसटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
शुक्रवार को सपा जिला पंचायत सदस्य अवनेश खटीक ने बिधूना कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि बुधवार रात को पड़ोसी श्रीकृष्ण गुप्ता व उसके बेटे दुर्गेश ने घर में घुसकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर मारपीट की। बचाने आई पत्नी व भाई राजेश के साथ भी आरोपियों ने मारपीट कर मंगलसूत्र छीन लिया।
विज्ञापन

वहीं इसी मामले में गुरुवार देर शाम को दूसरे पक्ष के श्रीकृष्ण ने जिला पंचायत सदस्य अवनेश खटीक, राजेश, सुनील कुमार निवासी पुर्वा पीताराम व 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट कर डकैती डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed