फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Report of molestation and assault on 11 including father

Auraiya News: पिता सहित 11 पर छेड़खानी व मारपीट की रिपोर्ट

Mon, 11 Aug 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 11 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Report of molestation and assault on 11 including father
अटसू (औरैया)। एक गांव की नाबालिग ने अपने पिता समेत 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सभी पर छेड़खानी, गाली गलौज कर मारपीट करने का आरोप है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी नाबालिग ने तहरीर में बताया कि उसकी मां मानसिक रूप से बीमार हैं। उसकी नानी ने ही बचपन से उसका पालन पोषण किया। नानी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक मकान उसके नाम पर बनवाकर दिया है। मां भी ननिहाल में उसके साथ ही रहती हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि उसके पिता डकैत रह चुके हैं। इससे उनका अपराधियों से नाता है। आरोप है कि दो अगस्त को वह अटसू के एक गांव में नानी के साथ घर पर थी। तभी पिता के अलावा आरोपी मेंबर सिंह, मन्नी, रुचि, मिंटू, मधु व मनोज कुमार और चार अन्य घर में घुस आए और गाली गलौज करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर उसके साथ छेड़खानी कर मारपीट की। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी वहां से भाग निकले। अजीतमल कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed