{"_id":"621a7665ba64330d425de099","slug":"report-of-assault-and-robbery-filed-on-two-including-brother-auraiya-news-knp682787126","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट कर भाई व साथी पर दर्ज कराई लूट की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट कर भाई व साथी पर दर्ज कराई लूट की रिपोर्ट
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खानपुर में शुक्रवार को घर जाते वक्त एक युवक को उसके भाई ने साथी के साथ मिलकर पीट दिया। घायल ने भाई समेत दो लोगों से खिलाफ मारपीट व 29 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस प्रथम दृष्टया लूट का आरोेप गलत मान रही है। पुलिस ने कहना है कि विस्तृत जांच के बाद घटना का सच सामने आ सकेगा।
कस्बा खानपुर निवासी सलीम ने बताया कि उसकी शहर में वाहनों के शॉकर की दुकान है। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे वह दुकान बंद करके बाइक से घर जा रहा था। खानपुर रोड पर सैनिक कालोनी के पास रहमतगंज कस्बा खानपुर निवासी सानियाल व नदीम मिस्त्री ने दो साथियों के साथ मिलकर उसे रोक लिया। आरोप है कि गाली गलौज व मारपीट कर आरोपियों ने उसकी जेब से 29 हजार रुपये निकाल लिए।
लूटपाट का विरोध करने पर आरोपियों ने सिर पर राड मारकर उसे घायल कर दिया। उसके शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गए। कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि सलीम की तहरीर पर दो नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटनास्थल पर जांच की गई तो मामला मारपीट का निकाला। लूट का आरोप गलत है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।