फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Report filed against six on death of young man, girlfriend sent to jail

Auraiya News: युवक की मौत पर छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, प्रेमिका को भेजा जेल

Sun, 01 Oct 2023 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Report filed against six on death of young man, girlfriend sent to jail
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बेला।
थाना क्षेत्र के गांव मल्हौसी में शुक्रवार रात युवक का शव प्रेमिका के घर के बाहर मिलने की घटना में मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं इस प्रकरण में पुलिस ने प्रेमिका को जेल भेज दिया है।
मल्हौसी निवासी सामंत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके बेटे धर्मेंद्र सिंह भदौरिया (27) की गांव निवासी आकांक्षा से नजदीकी थी। 29 सितंबर को आकांक्षा ने अपने परिवारीजनों के साथ मिलकर षणयंत्र के तहत बेटे धर्मेंद्र को शादी करने की बात कहते हुए नोएडा से घर बुलवाया। जहां आकांक्षा, उसकी बहन रीतू उर्फ सोनी, मां गीता देवी व अन्य परिवारीजनों में सोना, जीसान व बृजेश ने एक राय होकर धर्मेंद्र को घर में बंद करके धमकाया व बेरहमी से मारापीटा। जान से मारने की धमकी दी। वहीं आकांक्षा ने शादी करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

इस घटना से परेशान होकर बेटे धर्मेंद्र ने कीटनाशक पी लिया और प्रेमिका आकांक्षा के घर के बाहर जान दे दी। जब उन्हें बेटे की मौत की जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचे। बता दें कि मामले में एसपी ने इस प्रकरण में चौकी इंचार्ज समेत दो पुलिस कर्मी निलंबित किए हैं। एसपी चारु निगम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित किया गया है। मृतक के पिता की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा बेला थाना में दर्ज कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed