फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Remembering the village as soon as the rain knocked

बारिश के दस्तक देते ही याद आए गांव

Fri, 01 Jul 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Remembering the village as soon as the rain knocked
ग्रामीणों से बात कर जानकारी लेतीं एडीएम रेखा एस चौहान। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। बारिश के दस्तक देते ही अफसरों को हर साल बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों की याद आने लगी है। गुरुवार को एडीएम ने सदर विकास खंड के ऐसे गांवों का निरीक्षण कर लोगों की परेशानी जानी। बताया कि बाढ़ के वक्त प्रभावित होने वाले लोगों को सामान उपलब्ध कराने के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

बारिश के वक्त आने वाली बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांव गोहानी खुर्द, गोहानी कला, सिकरोड़ी, अस्ता का एडीएम रेखा एस. चौहान ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गोहानी कला व गोहानी खुर्द पहुंचने पर ग्रामीणों ने बताया कि गोहानी कला से सिकरोड़ी जाने वाले मार्ग को गड्ढामुक्त किया जाए, गोहानी कला के लोगों ने बीच रास्ते में बनी पुलिया ऊंची कराने की मांग की। इस पर एडीएम ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को मौके पर निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। जिससे समस्या को दूर कराया जा सके।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने गांव में सरकारी ट्यूबवेल लगवाए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने एडीएम से कहा कि अगर ट्यूबवेल नहीं लग सकता है तो पहले से मौजूद बोरिंग में सबमर्सिबल पंप ही लगवा दिया जाए। जिससे बाढ़ के दिनों में पेयजल की समस्या न हो। वहीं बाढ़ के दौरान बिजली आपूर्ति कटने से गांवों में अंधेरे की स्थिति हो जाती है। जिससे जहरीले कीड़ों का भय रहता है। इसको देखते हुए एडीएम ने संबंधित ग्राम प्रधान से गांव के बीच दो सोलर लाइटें लगवाए जाने के निर्देश दे दिए हैं। ग्रामीणों ने गांव में एक गोशाला बनवाए जाने की भी मांग की। एडीएम ने बताया कि काफी संख्या में वृद्धावस्था, विधवा पेंशन के लिए जरूरतमंदों को फार्म भरवाए जाने को संबंधित विभागों को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed