फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Relatives leave for Bareilly after soldier dies of heart attack

Auraiya News: सिपाही की हार्ट अटैक से मौत के बाद परिजन बरेली रवाना

Thu, 02 Apr 2026 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Relatives leave for Bareilly after soldier dies of heart attack
अछल्दा। बरेली पुलिस लाइन में तैनात सिपाही वीरपाल (40) की बृहस्पतिवार सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन बरेली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव रूपपुर निवासी वीरपाल बरेली के चौपुला इलाके में पत्नी और बच्चों के साथ किराए के मकान में रह रहे थे। पत्नी संगीता ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह नाश्ता करने के बाद बेचैनी और तबीयत खराब होने लगी। इसके बाद वह आराम करने चले गए। कुछ देर बाद जब संगीता उन्हें जगाने पहुंचीं तो वीरपाल के शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। पड़ोसियों की मदद से उन्हें अस्पताल ले गए। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। वीरपाल 2006 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे और तीन साल से बरेली पुलिस लाइन में अपनी सेवाएं दे रहे थे। घटना से दो बेटे—शिवा (16) और छोटू (10) बेहाल हैं। परिजन के अनुसार देर रात तक सिपाही का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव रूपपुर लाया जाएगा। इसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed