फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Refused to marry the groom overage

अध्ाेड़ दूल्हे से शादी को किया इंकार

Thu, 28 Apr 2016 12:05 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Thu, 28 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Refused to marry the groom overage
'जबरन विवाह' रोकने की ट्रेनिंग - फोटो : BBC
दूल्हे की उम्र खुद से दूनी होने पर युवती ने शादी से इंकार कर दिया। 27 अप्रैल को शादी तय होने पर लड़के पक्ष के लोगों ने लड़की के घर पहुंचकर दबाव बनाया। लेकिन लड़की ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया है। मामला थाना पहुंचते देख लड़के पक्ष के लोग रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन


फफूंद थाना क्षेत्र के गांव नगला पाठक निवासी रामजीवन ने अपनी पुत्री की शादी इटावा जिले के खेड़ा मोहाल गांव में तय की थी। गोद भराई और तिलक की रस्म भी पूरी हो गई थी। 27 अप्रैल को शादी होनी थी। 26 अप्रैल को जब लड़की को पता चला कि उसके होने वाले पति की उम्र उससे लगभग दूनी है तो उसने शादी से इंकार कर दिया। लड़की के इनकार करने पर लड़के पक्ष के लोग रामजीवन के घर पहुंच गए। उन्होंने पहले समझौते करना का प्रयास किया।
विज्ञापन


लेकिन लड़की पक्ष के न मानने पर उन्होंने शादी करने का दबाव बनाया। लेकिन लड़की ने किसी की न सुनी और लड़के से शादी करने से साफ इंकार कर दिया। मामला बढ़ता देख लड़की के पिता रामजीवन ने थाना पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस को सूचना देने की जानकारी जब लड़के पक्ष के लोगों को हुई तो वह रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed