{"_id":"72a50ee711f1e5cd35c60c998a33192c","slug":"razia-specializes-in-finding-explosives-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस्फोटक खोजने में माहिर हैं रजिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस्फोटक खोजने में माहिर हैं रजिया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Fri, 21 Aug 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेल इंडिया लिमिटेड में सुरक्षा व्यवस्था के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के साथ डाग स्क्वायड कदम से कदम मिला रहा है। एक समारोह में डाग स्क्वायड के कारनामे देखकर लोगों ने दांतों तले अंगुलियां दबा लीं। कहीं भी दबी विस्फोटक सामग्री का पता लगाने एवं सूंघकर चोर का पता लगाने में यह डाग स्क्वायड माहिर है।
विज्ञापन
गेल इंडिया लिमिटेड की सुरक्षा व्यवस्था केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जिम्मे है। अति संवेदनशील गेल इंडिया लिमिटेड की सुरक्षा में डाग स्क्वायड सीआईएसएफ जवानों के कदम से कदम मिलाकर चलता है।
विज्ञापन
पूर्व में रूबी और रोजी नाम के दो डाग स्क्वायड सीआईएसएफ में सम्मिलित थे। दो वर्षों पूर्व हो जाने पर रजिया और स्वीटी नाम के दो डाग स्क्वायड को सीआईएसएफ में सम्मिलित किया गया।
विज्ञापन
वर्तमान में रजिया और स्वीटी नाम के डाग स्क्वायड गेल की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चाक चौबंद बना रहे हैं। रजिया ट्रेकर है, जो क्रिमिनल को पकड़ने में मदद करती है, जबकि स्वीटी एक्सप्लोसिव एक्सपर्ट है। कहीं पर दबी विस्फोटक सामग्री को पल भर में पता लगा लेती है।
ट्रेनर कांस्टेबल विकास कुमार एवं कांस्टेबल लवकुश के एक इशारे पर डाग स्क्वायड तेजी से काम में जुट जाते हैं। सीआईएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट बीआर पाठक बताते हैं कि दो दिन पूर्व औरैया में एक मर्डर मिस्ट्री को खोलने को पुलिस अधीक्षक औरैया ने रजिया का सहयोग लिया था।
रजिया की मदद से मर्डर मिस्ट्री का खुलासा भी कर लिया गया था।