{"_id":"612bcc828ebc3eb34c7e425b","slug":"rape-with-women-case-filed-auraiya-news-knp649019852","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर दुष्कर्म वीडियों बनाने का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे के बल पर दुष्कर्म वीडियों बनाने का मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। अछल्दा थाना क्षेत्र निवासी महिला के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म कर आरोपी युवक ने उसका वीडियो बना लिया। एक साल पहले हुई घटना में पीड़िता ने शनिवार देर रात थाना मामला दर्ज कराया है।
अछल्दा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि 22 अगस्त 2020 की दोपहर लगभग एक बजे वह घर पर अकेली थी। तभी अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव नगारिया निवासी जनवेद उसके घर में घुस आया। आरोपी ने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता ने बताया कि बदनामी के डर से वह चुप रही। 29 सितंबर 2020 को पीड़िता बस से बिधूना वकील से खेत के बारे में परामर्श लेने जा रही थी। तभी आरोपी ने उसे बस से उतार लिया और बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गया। एक कमरे में बंद कर फिर दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील फोटो खींची व वीडियो बनाकर वायरल कर दिए। थानाध्यक्ष तारिक खान ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।