फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   rape report against sdo

बिजली विभाग के एसडीओ समेत दो के खिलाफ गैंग रेप की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 05 Sep 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
rape report against sdo
औरैया। पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में बिजली विभाग के एसडीओ समेत दो लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि बिजली विभाग में वर्तमान में एसडीओ के पद पर तैनात जितेंद्र 2016 से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। विरोध पर नग्न फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। एक जून 2020 को जितेंद्र ने उसे फोन करके जालौन चौराहे बुलाया। वह पांच बजकर 10 मिनट पर जालौन चौराहा पहुंच गई। जितेंद्र कार में बैठा था। ड्राइवर की सीट पर एक अज्ञात व्यक्ति बैठा था। कार के पास पहुंचने पर जितेंद्र ने कुछ जरूरी बात करने व फोटो व वीडियो डिलीट करने का आश्वासन देकर कार में बैठने को कहा। इस पर वह कार में बैठ गई। तभी जितेंद्र उसे जालौन रोड स्थित मंगला काली मंदिर के बीहड़ की तरफ ले गया।
विज्ञापन

जितेंद्र व ड्राइवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो जितेंद्र ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने नामजद जितेंद्र कुमार व एक अज्ञात के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया है। सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि नामजद आरोपी बिजली विभाग का एसडीओ बताया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

औरैया में तैनाती के दौरान चर्चा में रहा मामला
गैंगरेप के मामले में आरोपी एसडीओ जितेंद्र औरैया में तैनाती के दौरान काफी चर्चा में रहे थे। आरोपी व पीड़िता को लेकर पिछले कई सालों से मामला चल रहा था। जिसमें अब जाकर कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed