फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ramming and assault in Tahrir

टक्कर मारने व मारपीट में दी तहरीर

Mon, 14 Nov 2016 06:11 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Mon, 14 Nov 2016 06:11 PM IST
विज्ञापन
Ramming and assault in Tahrir
क्राइम
सदर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को दिबियापुर रोड पर संस्कृत पाठशाला के सामने ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार अधेड़ को टक्कर मार दी थी। मामले में घायल अधेड़ के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रविवार शाम लगभग 8:30 बजे दिबियापुर रोड संस्कृत पाठशाला के सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। जिससे चालक श्रीराम निवासी ग्राम तुर्कीपुर घायल हो गए थे। मामले में घायल के पुत्र राहुल ने कोतवाली पुलिस को अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वहीं सदर कोतवाली क्षेत्र के एक लाइनमैन ने दिबियापुर रोड स्थित पुरानी कलेक्ट्रेट निवासी दंपति के खिलाफ मारपीट कर सरकारी कार्य में बाधा डालने की तहरीर दी है। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित संविदा बिजली लाइन मैन दिनेश बाबू ने तहरीर में बताया कि रविवार दोपहर लगभग दो बजे वह पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ट्रांसफार्मर का फ्यूज बांधने गए थे। इसी दौरान कालोनी निवासी नीरज कुमार व उनकी पत्नी नीरु ने उससे बेवजह गाली गलौज व मारपीट पर आमादा हो गए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित संविदा लाइनमैन की तहरीर पर पुलिस ने दंपति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed