{"_id":"7d27949a8a6cbccde13bfd969787b591","slug":"rama-with-bow-broke-the-arrogant-rulers-dissolved-gurur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनुष भंग के साथ राम ने तोड़ा अभिमानी राजाओं का गुरुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनुष भंग के साथ राम ने तोड़ा अभिमानी राजाओं का गुरुर
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Fri, 02 Jan 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
इंदिरानगर नई बस्ती में बुधवार देर शाम रामलीला में कलाकारों ने रामलीला का मंचन कर क्षेत्रवासियों की वाहवाही लूटी। बसपा के दिबियापुर विधानसभा प्रभारी रामकुमार अवस्थी ने राम दरबार की आरती उतारकर रामलीला का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
बसपा नेता रामकुमार अवस्थी ने कहा कि भगवान राम के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने लोगों से मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन आदर्शों को अपनाने के लिए कहा। कहा कि समाज के शोषित पीड़ित वर्ग की सहायता करना सबसे बड़ा धार्मिक कार्य है।
विज्ञापन
आयोजक बलवीर सिंह ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। रामलीला में आधी रात के बाद सीता स्वयंवर के दौरान भगवान राम ने धनुष तोड़ा तो मौजूद राजाओं का गुरुर भी धनुष टूटने के साथ ही टूट गया। इसके बाद हुए परशुराम लक्ष्मण संवाद का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। गुरुवार सुबह तक चली रामलीला में दर्शक जमे रहे।
विज्ञापन