फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Rajasthani painted auraiya Festival

राजस्थानी रंग में रंगा औरैया महोत्सव

Sat, 30 Jan 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sat, 30 Jan 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Rajasthani painted auraiya Festival
महोत्सव में गुरुवार की शाम को गेल इंडिया लि. के तत्वावधान में राजस्थानी लोकनृत्य एवं लोकगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें राजस्थान के कलाकारों ने महोत्सव पंडाल को राजस्थानी संस्कृति से रंग दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव नेे मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। एसएनसी संस्कृति इंडिया ग्रुप मुंबई की संगीत पार्टी ने राजस्थानी छटा बिखरेते हुए लोकगीत व नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को खूब झुमाया।
विज्ञापन


ग्रुप के कलाकार तारा कंवर, अपेक्षा, संजय, मोहित, ममता टाक और नीरज टाक ने साइकल पंचर कर लायो...राजस्थानी लोकगीत पर कालबेरिया शैली में ग्रुप डांस कर कार्यक्रम को गति प्रदान की तो म्हारो हैलो सुनो जी मेरे प्रीत...गीत पर हुए ग्रुप डांस ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को रोमांच से भर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलाकार शब्बीर ने ये रेशमी जुल्फें, ये शरबती आंखें...व इतना मैं चाहूं कि... फिल्मी गीत गाकर लोगों की पुरानी यादें ताजा कीं। वहीं शब्बीर व शकील हुसैन ने मेरे दिल ने तड़प के जब नाम तेरा पुकारा... गीत गाया तो लोगों सीट से खड़े होकर उत्साहवर्धन किया।


चार घंटे चले इस कार्यक्रम में एसएनसी संस्कृति इंडिया ग्रुप के कलाकार विनीत जैन, संजय कुमार, शब्बीर भाटी, शकील हुसैन, ममता टाक, नीरज टाक, तारा कंवर, मोहित, संजय व अपेक्षा की प्रस्तुतियों को लोगों ने काफी सराहना की। एंकर निखिल देव की मिमिक्री ने श्रोताओं को पूरे समय गुदगुदाती रही।

इस मौके पर सीडीओ सत्येंद्र नाथ चौधरी, एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार शमशेर सिंह, तहसीलदार रामनयन आदिमौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed