फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Rain increased cold, mercury dropped

Auraiya News: बारिश ने बढ़ाई सर्दी, पारा लुढ़का

Wed, 03 Jan 2024 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 03 Jan 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Rain increased cold, mercury dropped
औरैया। सर्दी के सितम से जूझ रहे लोगों के लिए बुधवार को हुई रिमझिम बारिश से पारा लुढ़क गया। दो एमएम बारिश दर्ज की गई। बेमौसम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। गेहूं, चना, मटर व सरसों आदि फसलों को इससे फायदा पहुंचा है। बारिश के चलते ठंड बढ़ने से शहर में लोग दुबके नजर आए। न्यूनतम तापमान आठ व अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शहर में हुई बेमौसम बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह के समय लोग घरों में दुबके रहे। आवश्यक काम वाले लोग की घरों से निकले। खासकर वृद्ध व बच्चे घरों में दुबकने को विवश रहे। औरैया, दिबियापुर, अजीतमल, भाग्यनगर, अछल्दा, बिधूना व सहार में हल्की बारिश से किसानों को चेहरे खिल उठे। प्रगतिशील किसान कवींद्र सिंह ने बताया कि हल्की बारिश से गेहूं, सरसों, मटर, चना, आलू आदि की फसलों को फायदा पहुंचा है। खासकर औरैया व अजीतमल ब्लॉक बीहड़ी क्षेत्र जहां पर पानी की समस्या है, वहां की फसलों के लिए वरदान साबित हुआ है। कृषि विज्ञान केंद्र परवाहा के प्रभारी व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.अनंत कुमार ने बताया कि फसलों के लिए यह पानी वरदान साबित हुआ है। खासकर औरैया, अजीतमल ब्लॉक के बीहड़ी क्षेत्रों की फसलों को इससे काफी फायदा होगा। बुधवार को न्यूनतम तापमान आठ व अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में भी बादल छाए रहने की संभावना है। नौ जनवरी को बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन

बिधूना प्रतिनिधि के मुताबिक नगर में सर्दी से बचाव के लिए जगह-जगह अलाव जलाए गए हैं। सर्दी के चलते कोयला के दाम बढ़कर 50 रुपये प्रति किलो हो गया। वही लकड़ी के दामों में बढ़ोतरी हुई है। सर्दी में हीटर की ब्रिकी बढ़ गई है। घरों में लोग हीटर लगाकर काम चला रहें हैं। वही नगर पंचायत द्वारा नगर के मुख्य चौराहों के साथ अस्पताल, ब्लॉक, मंदिरों के पास अलाव जलवाए जा रहे हैं। एसडीएम निशांत तिवारी के बताया कि नगर पंचायत के साथ ग्रामीण क्षेत्र में अलाव जलाने के लिए प्रधान व सचिवों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed