फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Railway crossing Kanchausi road is in bad condition, vehicles stuck in jam for three hours

Auraiya News: रेलवे क्रासिंग कंचौसी का मार्ग बदहाल, तीन घंटे जाम में फंसे वाहन

Wed, 11 Sep 2024 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Railway crossing Kanchausi road is in bad condition, vehicles stuck in jam for three hours
कंचौसी। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट के कंचौसी रेलवे स्टेशन की पश्चिमी क्रासिंग का सड़क मार्ग बदहाल है। मार्ग दुरुस्त न किए जाने से दुश्वारियां और बढ़ रही है। थोड़ी सी ही बरसात में क्रासिंग से निकलने वाले वाहन सवार हर दिन जाम से जूझते हैं। बुधवार को हुई बारिश में वाहन सवार तीन घंटे तक जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

खस्ताहाल मार्ग पर पूर्व में किया गया मिट्टी भरान दुश्वारियों का बड़ा कारण बन रहा है। वहीं इस क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनाए जाने की मांग कस्बा के लोगों ने रेलवे व प्रशासन से की है। इसके बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

बुधवार को हुई बारिश के कारण जाम लग गया जिसमें वाहन सवार तीन घंटे तक फंसे रहे। कंचौसी रेलवे स्टेशन की पश्चिमी रेलवे क्रासिंग का सड़क मार्ग लगभग दो वर्ष से बदहाल है। औरैया-रसूलाबाद सड़क मार्ग को यह क्रासिंग जोड़ती है। इस पर वाहनों का आवागमन ज्यादा होते हुए बदहाल मार्ग को दुरुस्त नहीं कराया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर पड़ने वाली इस क्रासिंग व जुड़े सड़क मार्ग के बावजूद रेलवे व जिला प्रशासन अनदेखी कर रहा है। कस्बा होते हुए औरैया-रसूलाबाद के मध्य आने जाने वाले वाहन क्रासिंग के पास की खराब सड़क की वजह से जाम से जूझने को मजबूर होते हैं। यही नहीं बारिश में यह मार्ग दलदल में तब्दील हो जाता है। कंचौसी स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया कि क्रासिंग का सड़क मार्ग ज्यादा खराब होने से यह दिक्कत है। समस्या को जल्द ही दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed