फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Raids on flour mills; 1,021 kg of flour seized.

Auraiya News: आटा मिलों पर छापा, 1,021 किलोग्राम आटा सीज

Tue, 04 Aug 2026 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 04 Aug 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Raids on flour mills; 1,021 kg of flour seized.
नमूने लेती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। स्रोत:प्रशासन
औरैया। जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देश पर मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने आटा मिलों में छापा मारा। की। इस कार्रवाई में मिनी इंडस्ट्रियल एरिया और मधुपुर स्थित मिलों से गेहूं के आटे के नमूने भरे गए। टीम ने मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 1,021 किलो आटा सीज किया है।
विज्ञापन

सीज किए गए आटे की अनुमानित कीमत 29,932 रुपये आंकी गई है। इसमें मिनी इंडस्ट्रियल एरिया से 698 किलो आटा (20,242 रुपये) और मधुपुर से 323 किलो आटा (9,690 रुपये) शामिल है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास और अनिल कुमार संखवार की टीम ने यह कार्रवाई की। मौके से भरे गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। निरीक्षण के दौरान लेबलिंग, पैकेजिंग और स्वच्छता नियमों का अनुपालन नहीं मिला। संबंधित कारोबारियों को सुधार नोटिस भी जारी किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई होगी। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत की जाएगी।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त, फूड सेफ्टी ऑन व्हील (मोबाइल वैन) के माध्यम से 10 खाद्य नमूनों की मौके पर जांच की गई। इनमें से दो नमूने मानक के विपरीत पाए गए। दुकानदारों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए हैं। टीम ने आमजन को सुरक्षित खाद्य पदार्थों के प्रति भी जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed