फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Raid on rice mill of former district panchayat president

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की चावल मिल पर अधिकारियां का छापा

Wed, 02 Feb 2022 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Raid on rice mill of former district panchayat president
औरैया। पुलिस से अभद्रता और कोतवाल को धमकाने के साथ वर्ग विशेष पर टिप्पणी के करने के मामले में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व उनके पुत्र को जेल भेजा जा चुका है। इसके बाद उनकी मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गई हैं। बुधवार दोपहर उनकी चावल मिल पर अफसरों की टीम ने छापा मारा। मिल से हजारों चावल की बोरियां बरामद की गई हैं। बोरियां सरकारी होने के चलते टीम जांच में जुटी है। साथ ही बरामद खाद्यान्न को जप्त करने की तैयारी शुरू की गई है।
विज्ञापन

29 जनवरी की रात पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह द्वारा कोतवाली में बैठकर प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार अवस्थी से अभद्रता व जाति विशेष के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की गई थी। दो दिन बाद उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मचा था। वहीं, सर्व समाज पर की गई टिप्पणी को लेकर आक्रोशित लोग सड़कों पर उतर आए थे।
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उनके पुत्र जिला पंचायत सदस्य कर्मवीर सिंह के अलावा सूरज राजावत व सनी के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। जिसमें सोमवार की देर रात पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व उनके पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्रवाई के बाद बुधवार को अतिरिक्त उप जिलाधिकारी/ मंडी सभापति रमेश चंद्र यादव, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रामेंद्र यादव, जिला पूर्ति अधिकारी देवमनि मिश्रा, खाद्य एवं विपणन अधिकारी सुधांशु चतुर्वेदी, मंडी सचिव अरूण गुप्ता, पूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार व निखिल कुमार के अलावा सेल्स टैक्स अधिकारी की टीम ने दीपू सिंह की हाईवे स्थित चावल मिल पर छापा मारा। यहां काफी संख्या में चावल की बोरियां गोदाम में रखीं मिली। इसके अलावा भारी मात्रा में चावल खुला पड़ा मिला।
कार्रवाई के दौरान कई हजार भरी व खाली सरकारी बोरियां मिली हैं। जिनकी जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार आरोपी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पास मौजूद मिला चावल इधर-उधर से खरीदे जाने की संभावना है।
बोले जिम्मेदार---
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की चावल मिल पर छापा मारा गया है। जो भी सरकारी बोरियां बरामद हुईं हैं उनकी जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही कोई कार्रवाई की जाएगी। रमेश चंद्र यादव, अतिरिक्त उप जिलाधिकारी/मंडी सभापति, औरैया।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के असलहों के लाइसेंस होगें निरस्त
औरैया। सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से अभद्रता करने के आरोपी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के असलहों के निरस्तीकरण की पुलिस ने कवायद शुरू कर दी है। कोतवाली निरीक्षक संतोष कुमार अवस्थी से गालीगलौज करने व अभद्रता करने के आरोपी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह को उनके पुत्र के साथ पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उधर, आरोपी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के लाइसेंसी असलहों के निरस्तीकरण के लिए पुलिस ने कवायद शुरू कर दी है। बुधवार को कोतवाली पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के नाम राइफल व रिवाल्वर के लाइसेंस की फाइल तैयार कर ली है। जल्द ही जिलाधिकारी के पास निरस्तीकरण की संस्तुति के लिए भेजी जाएगी। सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के नाम दो लाइसेंस हैं। इनमें एक राइफल व दूसरा रिवाल्वर का है। दोनों के निरस्तीकरण को फाइल तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed