फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Rahul got first place in marathon race

Auraiya News: मैराथन दौड़ मे राहुल ने पाया प्रथम स्थान

Mon, 29 Jan 2024 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 29 Jan 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Rahul got first place in marathon race
सहार। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी नन्ही पहल संस्था सहार द्वारा 5 किमी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीओ बिधूना अशोक कुमार सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि आपसी एकता से अपना व अपने क्षेत्र का नाम इस तरह के आयोजन में भाग लेकर क्षेत्र का नाम रोशन करें। आज समाज में एकजुटता की जरूरत है। सभी लोग बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन


रविवार को सहार में सामाजिक संस्था नन्ही पहल के प्रबंधक आरिफ, देवांश श्रीवास्तव, अमित कुमार, प्रवीन कुमार ने कार्यक्रम का आयोजन किया। आज शिक्षा की बदौलत भारत के युवा पूरी दुनिया में लोहा मनवा रहे हैं। सभी लोग एकजुट होकर अपना व अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें। कार्यक्रम में कुल 61 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमे पांच किमी की दौड़ में राहुल यादव सामपुर बिधूना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिन्हें सीओ ने प्रमाण पत्र एवं विजेता शील्ड प्रदान की और 5100 रुपये का नकद और गोल्ड मेडल थानाध्यक्ष सहार विनोद कुमार ने प्रदान किया। द्वितीय विजेता शिवानंद पाल पुरवा तरा को 2100 रुपए दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed