फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Sleep disrupted by overnight power outages; crisis deepens in 20 villages.

Auraiya News: रात भर बिजली कटौती से नींद खराब, 20 गांवों में गहराया संकट

Mon, 14 Sep 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 14 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Sleep disrupted by overnight power outages; crisis deepens in 20 villages.
रुरुगंज। उपकेंद्र अछल्दा से जुड़े रुरुगंज कस्बा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों बिजली की अघोषित कटौती से हाहाकार मचा है। खासकर रात के वक्त बार-बार बिजली गुल होने से भीषण उमस और गर्मी में लोगों की रात की नींद खराब हो रही है। इस समस्या से क्षेत्र के लगभग 20 गांवों की आबादी सीधे तौर पर प्रभावित है। बिजली के अभाव में प्रतिष्ठानों पर भी काम प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने विद्युत निगम के उच्च अधिकारियों से रात्रि कटौती पर तत्काल रोक लगाकर नियमित आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन

-----
रात में बिजली न होने से होती परेशानी
एक तरफ प्रदेश सरकार ग्रामीण इलाकों में बेहतर बिजली आपूर्ति का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत इसके उलट है। रात में घंटों बिजली गुल रहने से लोग बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन

- राकेश तिवारी, ग्रामीण
-----
कटौती का कोई तय समय नहीं
कटौती का कोई समय तय नहीं है। अचानक आपूर्ति बंद होने से घरेलू कामकाज ठप पड़ जाते हैं। जिम्मेदार अधिकारियों को रात की कटौती बंद कर राहत देनी चाहिए।
- अरविंद राजपूत, ग्रामीण
---
33 केवी लाइन की आपूर्ति पीछे से रोस्टिंग के कारण प्रभावित हो रही है। उच्च स्तर से बिजली उपलब्ध होते ही आपूर्ति सुचारू कर दी जाती है। फॉल्टों को भी दुरुस्त कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-धीरेंद्र कुमार, जेई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed