{"_id":"6aa6eeddbebc2e5b4c0322a4","slug":"tubewell-motor-repaired-relief-as-clean-water-becomes-available-auraiya-news-c-211-1-aur1024-151506-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ट्यूबवेल की मोटर हुई दुरुस्त, साफ पानी मिलने से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ट्यूबवेल की मोटर हुई दुरुस्त, साफ पानी मिलने से राहत
Mon, 14 Sep 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
फोटो -32- ट्यूबवेल की सही की गई मोटर। संवाद
अजीतमल। नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल क्षेत्र में पांच दिन से खराब पड़े लक्ष्मी नगर स्थित ट्यूबवेल की मोटर ठीक होने के बाद रविवार को लोगों को राहत मिली। ट्यूबवेल चालू होने से लक्ष्मी नगर, शास्त्री नगर, फिरोज नगर और विद्यानगर समेत आसपास के मोहल्लों में पर्याप्त और साफ पानी की आपूर्ति हुई।
नलों से बदबूदार पानी आने की शिकायत के बाद नगर पंचायत और जल निगम के कर्मचारियों ने विभिन्न गलियों में पहुंचकर पाइप लाइन और कनेक्शनों की जांच की तो पाया कि पुरानी लाइनें जो नालियों से होकर निकली थीं वह टूटी हुई मिलीं। इससे गंदा पानी आ रहा था उन्हें पूरी तरह बंद कर दिया गया। अब सिर्फ नई लाइन से ही पानी सप्लाई दिया गया इससे पानी साफ पहुंचा है। पिछले कई दिनों से ट्यूबवेल खराब होने से मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित थी।
वैकल्पिक व्यवस्था के तहत फिरोज नगर स्थित पानी की टंकी से नई पाइप लाइन के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जा रही थी। इस दौरान कुछ स्थानों पर नलों से गंदा और बदबूदार पानी आने की शिकायत लोगों ने की थी। लगातार दो दिन तक अमर उजाला ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद रविवार को दोनों विभागों के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और गलियों में जाकर पाइप लाइन व कनेक्शनों की स्थिति देखी। तो उन्हें पुरानी लाइनें नालियों के अंदर टूटी मिलीं। जिसके चलते उन्हें पूरी तरह बंद कर दिया गया तथा नई लाइन से ही पानी सप्लाई किया गया तो पानी साफ पहुंचा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
सुबह-शाम पानी की आपूर्ति
रविवार को सुबह और शाम दोनों समय पानी की आपूर्ति की गई। कर्मचारियों ने संबंधित वार्डों में जाकर स्थिति का जायजा लिया और लोगों से बातचीत भी की। बताया कि अब सभी स्थानों पर पर्याप्त और साफ पानी पहुंच रहा है।
-आशा चक चेयरमैन अजीतमल, नगर पंचायत बाबरपुर